संतकबीरनगर पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

 संत कबीर नगर, जनपद संतकबीरनगर में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा आज दिनांक 01.09.2026 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्रत्येक प्रकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का स्वयं अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसके प्रकरण में की गई कार्यवाही की समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास, संवाद एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत प्राप्त करने की औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस की जवाबदेही, संवेदनशीलता एवं सेवा-भाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए पीड़ितों को त्वरित एवं न्यायोचित राहत उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न होने पाए।
 
*पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के स्पष्ट निर्देश-*
 शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
 प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई की जाए।
 निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
 शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
 पीड़ितों को त्वरित एवं न्यायोचित राहत दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता के साथ योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता सरकार का लक्ष्य : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में समूह ‘ख’ के अधिकारियों की नियमित भर्ती पूरी होने के बाद नवचयनित 40...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता के साथ योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता सरकार का लक्ष्य :  योगी

‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान पर राहुल गांधी मांगे माफी: रविशंकर प्रसाद

कहा- उन्हें देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगनी चाहिए नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के...
राष्ट्रीय 
‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान पर राहुल गांधी मांगे माफी: रविशंकर प्रसाद

होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर 05 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए...
उत्तर प्रदेश 
होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर 05 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

आतंकवाद से लड़ने के लिए एकजुट होने का पीएम मोदी ने किया आह्वान

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना होगा, दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं: मोदी बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
अंतर्राष्ट्रीय 
आतंकवाद से लड़ने के लिए एकजुट होने का पीएम मोदी ने किया आह्वान

उत्तर प्रदेश

सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता के साथ योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता सरकार का लक्ष्य : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में समूह ‘ख’ के अधिकारियों की नियमित भर्ती पूरी होने के बाद नवचयनित 40...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता के साथ योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता सरकार का लक्ष्य :  योगी

होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर 05 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए...
उत्तर प्रदेश 
होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर 05 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

आबकारी विभाग द्वारा कंपोजिट शॉप का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर,   ।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत चलाए जा रहे निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
आबकारी विभाग द्वारा कंपोजिट शॉप का किया गया निरीक्षण