फर्जी लेटरहेड-ईमेल से 35.72 लाख का साइबर फ्रॉड, तीन गिरफ्तार

Published By prem tripathi
On
prem tripathi Picture

देवरिया। साइबर ठगी के खिलाफ देवरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने फर्जी कंपनी लेटरहेड, कूटरचित हस्ताक्षर और फर्जी ई-मेल के जरिए 35.72 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। फ्रॉड की रकम में से 34.50 लाख रुपये तनिष्क ज्वेलर्स के खाते में सुरक्षित हैं, जिन्हें विधिक प्रक्रिया के तहत पीड़ित को वापस कराया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवरिया-सलेमपुर रोड स्थित सोन्दा के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर N-160 मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गांव की बेटी को मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र का नाम किया रोशन ये खबर भी पढ़े : गांव की बेटी को मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र का नाम किया रोशन

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ए आर इंफ़्राहाइट्स प्राइवेट लिमिटेड मेरठ के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर कंपनी के फर्जी लेटरहेड और हस्ताक्षर के जरिए बैंक को मेल भेजा। इसके बाद बैंक को भ्रमित कर 35,72,801 रुपये विकास कुमार के खाते में ट्रांसफर करा लिए गए। इसमें से 34.50 लाख रुपये तनिष्क ज्वेलर्स के खाते में भेजे गए थे, जहां शादी के लिए आभूषण खरीदने का प्रयास किया गया।

पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल से अलग-अलग तारीखों में 25.10 लाख और 21.85 लाख रुपये के अन्य संदिग्ध लेन-देन के साक्ष्य भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार निवासी सलेमपुर, देवरिया, शशांक कुमार साहिल निवासी गुठनी, सिवान और अंकुश मिश्रा निवासी तरयासुजान, कुशीनगर के रूप में हुई है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

लेखक के बारे में

prem tripathi Picture

दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।

नवीनतम

13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद आई ए एस दिव्या मित्तल का इस्तीफा, यूपी के कई जिलों में छोड़ी कार्यशैली की छाप

देवरिया। 2013 बैच की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी नौकरी...
उत्तर प्रदेश 
13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद आई ए एस दिव्या मित्तल का इस्तीफा, यूपी के कई जिलों में छोड़ी कार्यशैली की छाप

आपसी पारवारिक विवाद को समाप्त कर एक परिवार टूटने से बचाया

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
आपसी पारवारिक विवाद को समाप्त कर एक परिवार टूटने से बचाया

सीतापुर के बड़े सियासी स्तम्भ थे पूर्व विधायक रामपाल यादव

सीतापुर। जनपद व सूबे ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता रहे स्व. रामपाल यादव का सियासी रसूख...