जलालपुर में प्रबुद्धजन संवाद सम्मेलन, हजारों लोगों ने सपा को समर्थन का लिया संकल्प

डॉ. अभिषेक सिंह के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में सामाजिक एकजुटता, सम्मान और अधिकारों पर हुई चर्चा

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान

अंबेडकर नगर। 280 विधानसभा क्षेत्र जलालपुर के साईं बाबा गौरी बाबा श्री अर्जुन सिंह महाविद्यालय,वल्लीपुर नेवादा, अंबेडकर नगर में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ.अभिषेक सिंह के नेतृत्व में प्रबुद्धजन संवाद समाज की एक विशाल एवं ऐतिहासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में प्रबुद्धजन समाज के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन को भव्य बना दिया। उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकजुटता, सम्मान, स्वाभिमान एवं अधिकारों को लेकर अपने विचार रखे। साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए मजबूती से सहयोग एवं समर्थन देने का संकल्प व्यक्त किया।
सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्धजन समाज के लोगों ने डॉ.अभिषेक सिंह के प्रति पूर्ण समर्थन एवं विश्वास व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि समाज के सम्मान, स्वाभिमान और क्षेत्र के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इस दौरान गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने तथा सामाजिक एकजुटता को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर डॉ.अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज ने जिस विश्वास, स्नेह और अपनत्व के साथ इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपना समर्थन दिया है।

उसके लिए वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, भाईचारे और आपसी विश्वास का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव सामाजिक न्याय, सम्मान, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई है। समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और अधिकार के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाई जाएगी तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

अम्बेडकरनगर में SC/ST एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : अम्बेडकरनगर में SC/ST एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

डॉ.अभिषेक सिंह ने कहा कि आज प्रबुद्धजन समाज के लोगों ने जिस उत्साह और विश्वास के साथ अपना समर्थन दिया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।वह समाज के इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

डॉक्टर अभिषेक सिंह ने विधानसभा क्षेत्र जलालपुर के हर छोर से आये हुए सभी सम्मानित प्रबुद्धजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का कार्यक्रम में पहुंचना उनके प्रति समाज के विश्वास, स्नेह और समर्थन को दर्शाता है।

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी आयोजकों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का साथ, सहयोग और आशीर्वाद ही आगे बढ़ने की सबसे बड़ी ताकत है।

सम्मेलन के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने तथा 280 विधानसभा क्षेत्र जलालपुर में डॉ.अभिषेक सिंह को मजबूती प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।

जलालपुर से पूर्व विधायक परम् सम्मानित स्वर्गीय जगदंबा सिंह के सुपुत्र लल्ला सिंह ,और जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक  स्वर्गीय भगौती सिंह  के दामाद सम्मानित  ओमप्रकाश सिंह के गरिमामयी उपस्थित रही।

इस अवसर पर पूर्व प्रवक्ता  विक्रमादित्य सिंह ,पूर्व प्रधान रवींद्र बहादुर सिंह ,सेवानिवृत्त शिक्षक राम अनुज सिंह ,प्रबंधक सम्मानित  अवधेश प्रताप सिंह ,पूर्व प्राचार्य डॉक्टर हितेंद्र प्रताप सिंह ,सेवानिवृत्त शिक्षक  अशोक सिंह , प्रधान अखण्ड प्रताप सिंह सहित सम्मानित प्रबुद्ध जन संवाद सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद आई ए एस दिव्या मित्तल का इस्तीफा, यूपी के कई जिलों में छोड़ी कार्यशैली की छाप

देवरिया। 2013 बैच की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी नौकरी...
उत्तर प्रदेश 
13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद आई ए एस दिव्या मित्तल का इस्तीफा, यूपी के कई जिलों में छोड़ी कार्यशैली की छाप

आपसी पारवारिक विवाद को समाप्त कर एक परिवार टूटने से बचाया

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
आपसी पारवारिक विवाद को समाप्त कर एक परिवार टूटने से बचाया

सीतापुर के बड़े सियासी स्तम्भ थे पूर्व विधायक रामपाल यादव

सीतापुर। जनपद व सूबे ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता रहे स्व. रामपाल यादव का सियासी रसूख...