Mumbai: भांडुप में भव्य कजरी महोत्सव में लोकगीतों पर थिरके लोग

उत्तर भारतीय संस्कृति की बयार में झूम उठी जनता..

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई'संदेश फाउंडेशन परिवार' एवं भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, ईशान्य मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'कजरी महोत्सव' भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। भांडुप पश्चिम स्थित जैनम बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उत्तर भारतीय लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत करते हुए बनारसी कजरी और मिर्जापुरी कजरी की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए मेहंदी आयोजन और श्रृंगार रस की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम की सफलता से गदगद आयोजकों ने कहा कि मुंबई में उत्तर भारतीय लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम में भोले की भक्ति के साथ लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कजरी जैसे पारंपरिक लोकगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी भाषा, लोक-स्मृति और सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखने वाली धरोहर हैं। आयोजक एवं संदेश फाउंडेशन परिवार के अध्यक्ष संजय रामचंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

चेहरे की मुस्कान के पीछे छिपे दर्द को समझेगी 'We Too Community' ये खबर भी पढ़े : चेहरे की मुस्कान के पीछे छिपे दर्द को समझेगी 'We Too Community'

इस मौके पर प्रमुख रूप से बोरीवली के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन पांडे, अनिल शुक्ला, अविनाश पांडेय, अनिल गलगली, भाजपा नेता श्रीनिवास त्रिपाठी, वर्षा राम कदम, जय प्रकाश सिंह, प्रमोद मिश्रा, प्रभाकर शुक्ला, उदय प्रताप सिंह, आरडी यादव,अशोक राय, साक्षी दलवी , जागृति पाटील, लाल बहादुर यादव, अरुण सिंह, राजेश गुप्ता, भाष्कर दुबे समेत कई अन्य गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज सिंह, बाबुलनाथ दुबे, सुभाष माली, सुभाष सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विनोद शुक्ला, विकास शर्मा, संजय शुक्ला, आरके मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, अरविंद उपाध्याय, सुधीर मिश्रा, पुरुषोत्तम यादव, दिनेश ओझा, अवधेश तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद आई ए एस दिव्या मित्तल का इस्तीफा, यूपी के कई जिलों में छोड़ी कार्यशैली की छाप

देवरिया। 2013 बैच की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी नौकरी...
उत्तर प्रदेश 
13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद आई ए एस दिव्या मित्तल का इस्तीफा, यूपी के कई जिलों में छोड़ी कार्यशैली की छाप