‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान पर राहुल गांधी मांगे माफी: रविशंकर प्रसाद

जीडीपी दर 7.8% को लेकर भाजपा का राहुल गांधी पर वार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कहा- उन्हें देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगनी चाहिए

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़ों में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर 7.8 प्रतिशत रहने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आज कहा कि दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था को "डेड इकोनॉमी" बताने के लिए कांग्रेस नेता को अपनी गलतबयानी पर देश से माफी मांगनी चाहिए।

बाढ़ संकट में नेपाल के साथ भारत, 10 टन पहुंची राहत सामग्री  ये खबर भी पढ़े : बाढ़ संकट में नेपाल के साथ भारत, 10 टन पहुंची राहत सामग्री

भाजपा ने कहा कि वैश्विक संकट और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत की मजबूत आर्थिक विकास दर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सरकार की आर्थिक नीतियों का नतीजा है।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पार्टी के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन ने कहा कि जिस तिमाही में खाड़ी संकट, तेल आपूर्ति की चुनौतियां और वैश्विक अनिश्चितता बनी रही, उसी दौरान भारत ने 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर्ज की। इसी अवधि में जर्मनी की विकास दर 1 प्रतिशत, ब्रिटेन और अमेरिका की 2.1 प्रतिशत, कनाडा की 1.5 प्रतिशत और मलेशिया की 6 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि वैश्विक आर्थिक संकट के बीच भी भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, वित्त मंत्रालय के प्रबंधन और सरकार की आर्थिक नीतियों की सराहना की।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को "डेड इकोनॉमी" बताया था, लेकिन 7.8 प्रतिशत की विकास दर उनके दावों का करारा जवाब है। पार्टी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार देश की अर्थव्यवस्था को लेकर गलत बयानबाजी कर लोगों का मनोबल गिराने की कोशिश करते हैं। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए l

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 2013 में भारत की अर्थव्यवस्था को "फ्रैजाइल फाइव" और "पॉलिसी पैरालिसिस" का सामना करने वाली अर्थव्यवस्था कहा जाता था, जबकि आज देश 7.8 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि विकास दर 7.8 प्रतिशत विनिर्माण, व्यापार, सेवा और निर्माण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन तथा सरकार की नीतियों ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सरकार 35 रुपये किलो बेच रही प्याज, 19 शहरों में बढ़ाई बफर स्टॉक सप्लाई

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमत पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए हैं। सरकार ने नासिक...
राष्ट्रीय 
सरकार 35 रुपये किलो बेच रही प्याज, 19 शहरों में बढ़ाई बफर स्टॉक सप्लाई

ओडीओसी कार्यशाला का आयोजन

   बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में एक जनपद...
उत्तर प्रदेश 
ओडीओसी कार्यशाला का आयोजन

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील दातागंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम भुंडी, रहपुरा एवं कदम नगला का स्थलीय निरीक्षण कर...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

अयोध्या में ‘मछली खाने’ के आरोप पर अजय राय ने योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि परिवाद

अजय राय का आरोप- बिना तथ्य और प्रमाण के की गई टिप्पणी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में ‘मछली खाने’ के आरोप पर अजय राय ने योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि परिवाद

दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों हेतु पुनः खुला पोर्टल

बदायूं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि दशमोत्तर उच्च कक्षाओं हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में...