दिल्ली सरकार ने बढ़ाई पिंक टिकट की समयसीमा, महिलाओं को मुफ्त यात्रा

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' की योजना का लाभ17 सितंबर तक बढ़ाया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों में महिलाओं के लिए मुफ़्त यात्रा की सुविधा देने वाले मौजूदा पेपर-बेस्ड 'पिंक टिकट' को 17 सितंबर तक बढ़ा दिया है। यह फैसला 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' आधारित सिस्टम में आसानी से बदलाव सुनिश्चित करने और आगामी त्योहारों के दौरान महिला यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के मकसद से लिए लिया गया है।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पिंक टिकट की व्यवस्था 17 सितंबर तक जारी रहेगी, जिससे महिलाएं इस दौरान पिंक टिकट मुफ्त बस यात्रा सुविधा का लाभ उठाती रहेंगी। इसके बाद मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाने के लिए 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' सिस्टम पूरी तरह से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विस्तार ऐसे समय में किया गया है, जब जन्माष्टमी, तीज, गणेश चतुर्थी समेत कई महत्वपूर्ण त्योहारों का आयोजन हो रहा है। इन धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मौकों पर महिलाएं और परिवार ज़्यादा यात्रा करते हैं। इस दौरान 'पिंक टिकट' सुविधा जारी रहने से पात्र महिला यात्रियों को बिना किसी रुकावट के मुफ़्त बस यात्रा की सुविधा मिलती रहेगी।

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 83 अधिकारियों का तबादला  ये खबर भी पढ़े : बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 83 अधिकारियों का तबादला

मंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी है और इसी दिन से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले 'सेवा पखवाड़ा' की शुरुआत होती है। 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पहल को मिले रिस्पॉन्स पर खुशी जाहिर करते हुए परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली की माताओं और बहनों ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 19 लाख महिलाओं ने पहले ही पिंक कार्ड के लिए रजिस्टर कर लिया है।

संशोधित समय-सीमा के बाद रजिस्ट्रेशन के बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाने और जारी करने की प्रक्रिया 17 सितंबर के बाद भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर के बाद भी कार्ड रजिस्ट्रेशन और कार्ड जारी करने की प्रक्रिया बंद नहीं होगी। महिलाएं बस डिपो और बस टर्मिनल सेंटर्स पर मौजूद तय स्थानों से अपने 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' बनवा सकेंगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नगर निकाय चुनाव से पहले बढ़े वार्ड, सिलीगुड़ी में कुल 63 वार्ड

नगर निगम अधिनियम, 2006 के तहत लिया फैसला  सिलीगुड़ी। आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने सिलीगुड़ी...
पश्चिम बंगाल 
नगर निकाय चुनाव से पहले बढ़े वार्ड, सिलीगुड़ी में कुल 63 वार्ड

भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

पश्चिम बर्दवान। शिल्पांचल के लिए गर्व और खुशी की खबर है। दुर्गापुर के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिप्राय विश्वास का चयन...
पश्चिम बंगाल 
भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पणजी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6-ई 2102 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद...
राष्ट्रीय 
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

उत्तर प्रदेश

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल