नगर निकाय चुनाव से पहले बढ़े वार्ड, सिलीगुड़ी में कुल 63 वार्ड

47 से बढ़कर 63 हुए नगर निगम के वार्ड

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • नगर निगम अधिनियम, 2006 के तहत लिया फैसला 

सिलीगुड़ी। आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्डों की संख्या बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। 31 अगस्त 2026 को जारी नगर विकास एवं नगरपालिका मामलों के विभाग की अधिसूचना के अनुसार, अब सिलीगुड़ी नगर निगम में 63 वार्ड होंगे। इससे मौजूदा 47 वार्डों की तुलना में 16 वार्डों की बढ़ोतरी होगी।

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, पश्चिम बंगाल नगर निगम अधिनियम, 2006 की धारा सात के तहत यह फैसला लिया गया है। वार्डों के निर्धारण में जनसंख्या, जनसंख्या घनत्व, भौगोलिक स्थिति, ऐतिहासिक महत्व और संबंधित क्षेत्रों की आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखा गया है।

सिलीगुड़ी दौरे पर अमित शाह ने सीमा सुरक्षा पर दिया बड़ा संदेश ये खबर भी पढ़े : सिलीगुड़ी दौरे पर अमित शाह ने सीमा सुरक्षा पर दिया बड़ा संदेश

इसी अधिसूचना में दुर्गापुर नगर निगम के लिए 53 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। वहीं, सिलीगुड़ी में वार्डों की संख्या 63 किए जाने को आगामी चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बदलाव का शहर के प्रशासनिक ढांचे के साथ-साथ राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है।

अधिसूचना की प्रतियां राज्य निर्वाचन आयोग, दार्जिलिंग के जिलाधिकारी, डायरेक्टर ऑफ लोकल बॉडीज, स्टेट अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी और सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर समेत संबंधित विभागों को भेजी गई हैं। अब नए वार्डों के गठन, सीमांकन और चुनावी प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। कौन-कौन से इलाके नए वार्डों में शामिल होंगे और सीमाओं का पुनर्गठन किस तरह होगा, इस पर सिलीगुड़ी वासियों और राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

अंबेडकरनगर। थाना अलीगंज क्षेत्र में 30/31 अगस्त की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने करीब 30 घंटे में...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

मंत्री की सख्ती का दिखा असर, मधेपुरा अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज

मरीजों को मिलने लगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मधेपुरा। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के एक्शन के बाद मधेपुरा के मॉडल अस्पताल...
बिहार 
मंत्री की सख्ती का दिखा असर, मधेपुरा अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव एवं मोहम्मदपुर में अवैध पटाखा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

नगर निकाय चुनाव से पहले बढ़े वार्ड, सिलीगुड़ी में कुल 63 वार्ड

नगर निगम अधिनियम, 2006 के तहत लिया फैसला  सिलीगुड़ी। आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने सिलीगुड़ी...
पश्चिम बंगाल 
नगर निकाय चुनाव से पहले बढ़े वार्ड, सिलीगुड़ी में कुल 63 वार्ड

भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

पश्चिम बर्दवान। शिल्पांचल के लिए गर्व और खुशी की खबर है। दुर्गापुर के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिप्राय विश्वास का चयन...
पश्चिम बंगाल 
भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

अंबेडकरनगर। थाना अलीगंज क्षेत्र में 30/31 अगस्त की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने करीब 30 घंटे में...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव एवं मोहम्मदपुर में अवैध पटाखा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर