मंत्री की सख्ती का दिखा असर, मधेपुरा अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज

स्वास्थ्य मंत्री के एक्शन के बाद बदल रही मधेपुरा मॉडल अस्पताल की तस्वीर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मरीजों को मिलने लगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

मधेपुरा। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के एक्शन के बाद मधेपुरा के मॉडल अस्पताल यानी सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार होने के साथ अब मरीजों को कई ऐसी स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होने लगी हैं, जिसके लिए पहले उन्हें बाहर का रुख करना पड़ता था। लगातार हो रहे सुधार से मधेपुरा मॉडल अस्पताल अब जिले का प्रमुख और बेहतर स्वास्थ्य केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।

मधेपुरा का मॉडल अस्पताल (सदर अस्पताल) में महिलाओं की सर्जरी, डेंटल सर्जरी, सामान्य चिकित्सा समेत कई प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा भी यहां उपलब्ध कराई जा रही है। इससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने की परेशानी कम हुई है।

लखीसराय भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक ये खबर भी पढ़े : लखीसराय भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि मधेपुरा सदर अस्पताल मॉडल अस्पताल है, जहां मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है। अस्पताल में इमरजेंसी के दौरान भी सर्जरी की व्यवस्था है। अस्पताल प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक मरीजों का इलाज यहीं किया जा सके और उन्हें अनावश्यक रूप से रेफर न करना पड़े।

वहीं, डीपीएम प्रिंस कुमार ने बताया कि अस्पताल में अब रेफरल मामलों को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा रहा है। पहले की तुलना में मरीजों को बाहर रेफर करने की दर में धीरे-धीरे कमी आ रही है। उपलब्ध संसाधनों और स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर इस्तेमाल कर मरीजों को मॉडल अस्पताल में ही इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अस्पताल की सुविधाओं में और विस्तार किया जाएगा। आंख और कान की सर्जरी की सुविधा भी जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसके शुरू होने के बाद जिले के मरीजों को इन दोनों क्षेत्रों में भी बेहतर चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी।

स्वास्थ्य मंत्री के स्तर से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार किए जा रहे प्रयास और अस्पताल प्रबंधन की सक्रियता का असर अब मॉडल अस्पताल में दिखाई देने लगा है। रेफरल में कमी, सर्जरी की सुविधा और नई स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से मधेपुरा मॉडल अस्पताल धीरे-धीरे जिले के एक बेहतर सरकारी अस्पताल के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यूपी में बारिश को लेकर सीएम योगी सख्त, अफसरों को फील्ड में जाने के निर्देश

सीएम का निर्देश, जलभराव से जनमानस को कोई समस्या न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हाे रही बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश को लेकर सीएम योगी सख्त, अफसरों को फील्ड में जाने के निर्देश

अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

अंबेडकरनगर। थाना अलीगंज क्षेत्र में 30/31 अगस्त की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने करीब 30 घंटे में...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

मंत्री की सख्ती का दिखा असर, मधेपुरा अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज

मरीजों को मिलने लगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मधेपुरा। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के एक्शन के बाद मधेपुरा के मॉडल अस्पताल...
बिहार 
मंत्री की सख्ती का दिखा असर, मधेपुरा अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव एवं मोहम्मदपुर में अवैध पटाखा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

नगर निकाय चुनाव से पहले बढ़े वार्ड, सिलीगुड़ी में कुल 63 वार्ड

नगर निगम अधिनियम, 2006 के तहत लिया फैसला  सिलीगुड़ी। आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने सिलीगुड़ी...
पश्चिम बंगाल 
नगर निकाय चुनाव से पहले बढ़े वार्ड, सिलीगुड़ी में कुल 63 वार्ड

उत्तर प्रदेश

यूपी में बारिश को लेकर सीएम योगी सख्त, अफसरों को फील्ड में जाने के निर्देश

सीएम का निर्देश, जलभराव से जनमानस को कोई समस्या न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हाे रही बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश को लेकर सीएम योगी सख्त, अफसरों को फील्ड में जाने के निर्देश

अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

अंबेडकरनगर। थाना अलीगंज क्षेत्र में 30/31 अगस्त की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने करीब 30 घंटे में...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव एवं मोहम्मदपुर में अवैध पटाखा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस