गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

इंजन में तकनीकी खराबी होने के चलते आपात स्थिति में लैंडिंग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

पणजी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6-ई 2102 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान में आपात स्थिति घोषित कर दी गई। इस स्थिति को देखते हुए पायलटों ने विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ लिया। विमान की मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, इंडिगो की उड़ान 6-ई 2102 ने मंगलवार सुबह 9.16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद पायलटों ने मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने सुबह 9.30 बजे पूर्ण आपात स्थिति (फुल इमरजेंसी) घोषित की।

ज्ञानी और सज्जन व्यक्ति परस्पर सम्मान, सेवा और सद्भाव का व्यवहार करते हैं: मोदी  ये खबर भी पढ़े : ज्ञानी और सज्जन व्यक्ति परस्पर सम्मान, सेवा और सद्भाव का व्यवहार करते हैं: मोदी

विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, जब उसने यू-टर्न लेकर गोवा की ओर वापसी शुरू की। फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के अनुसार, विमान दक्षिण महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र के ऊपर से वापस गोवा की ओर मुड़ा। विमान ने सुबह 9.51 बजे मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे नंबर 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद विमान को स्टैंड नंबर 6 पर पार्क किया गया। विमान के सुरक्षित उतरने की पुष्टि के बाद एटीसी ने सुबह 10.03 बजे पूर्ण आपात स्थिति समाप्त कर दी।

लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एयरपोर्ट के बोर्डिंग क्षेत्र में ले जाया गया। यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए उड़ान का समय पुनर्निर्धारित कर दोपहर 3.30 बजे कर दिया गया है। हालांकि, यह विमान की तकनीकी जांच, आवश्यक मंजूरी और अन्य परिचालन आवश्यकताओं पर निर्भर करेगा।

इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, विमान की तकनीकी और रखरखाव संबंधी जांच जारी है। सभी आवश्यक जांच एवं मंजूरी पूरी होने के बाद ही विमान को दोबारा सेवा में शामिल किया जाएगा। इंजन में खराबी आने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

पश्चिम बर्दवान। शिल्पांचल के लिए गर्व और खुशी की खबर है। दुर्गापुर के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिप्राय विश्वास का चयन...
पश्चिम बंगाल 
भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पणजी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6-ई 2102 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद...
राष्ट्रीय 
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पुंछ में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया फैसला

पुंछ। खराब मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने मंगलवार को पुंछ ज़िले के सभी स्कूल बंद...
जम्मू कश्मीर 
पुंछ में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया फैसला

उत्तर प्रदेश

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल