प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

जिला प्रशासन लगातार नदियों के जलस्तर पर रख रहा नजर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी है। मंगलवार सुबह जिला प्रशासन ने बताया कि लगभग 20 सेंटीमीटर जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है।

प्रयागराज जनपद में मंगलवार सुबह आठ बजे की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, नैनी में यमुना का जलस्तर 82.39 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 19 सेंटीमीटर बढ़ा है। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 82.88 मीटर पहुंच गया है। यहां भी 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

शराब के पैसे ना देने पर, पिता पुत्रों ने मिलकर पीटा मुकदमा दर्ज ये खबर भी पढ़े : शराब के पैसे ना देने पर, पिता पुत्रों ने मिलकर पीटा मुकदमा दर्ज

जिला प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। प्रशासन की ओर से नदियों के जलस्तर और तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है। यहां छतनाग में गंगा का जलस्तर 81.97 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें पिछले 24 घंटे में 19 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह बक्शी बांध स्थित एसटीपी पर जलस्तर 82.49 मीटर रहा, जहां 23 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। नैनी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 84.734 मीटर से करीब 2.34 मीटर नीचे है। इसी तरह फाफामऊ और छतनाग में भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है।

जिला प्रशासन के अनुसार, नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रखा गया है। बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी तटबंध सुरक्षित होने से फिलहाल किसी तरह की चिंता की स्थिति नहीं है। लोगों से नदी और निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

7.8% जीडीपी वृद्धि पर पीएम मोदी खुश,‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान

प्रधानमंत्री ने निराशा फैलाने वालों पर साधा निशाना, बोले ‘झूठ की गूंज’ फैलाने में लगे नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
राष्ट्रीय 
7.8% जीडीपी वृद्धि पर पीएम मोदी खुश,‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

विदेश में बच्चे, अकेले बुजुर्ग; दरवाजे पर पुलिस पहुंची तो भावुक हो उठे

हरिद्वार। बच्चे नौकरी और रोजगार के सिलसिले में देश-विदेश में हैं और घर में बुजुर्ग माता-पिता अकेले जिंदगी गुजार रहे...
उत्तराखंड 
विदेश में बच्चे, अकेले बुजुर्ग; दरवाजे पर पुलिस पहुंची तो भावुक हो उठे

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

मौसम विभाग ने 61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी की अपील...
उत्तर प्रदेश 
मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार