फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले पीटीआई को एसओजी ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी से बचने के लिए डेढ़ साल तक बदलता रहा ठिकाना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

जयपुर। शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में बैक डेट की फर्जी बीपीएड डिग्री के जरिए नौकरी हासिल करने वाले बर्खास्त पीटीआई चंद्र सिंह पटेल (41) निवासी बिलाड़ा जोधपुर ग्रामीण को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गिरफ्तार किया गया है। इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी को पहले ही नौकरी से बर्खास्त कर चुका था। बर्खास्तगी के बाद से आरोपित फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब डेढ़ साल से जोधपुर शहर में अलग-अलग ठिकानों पर छिपकर रह रहा था।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में कई अभ्यर्थियों द्वारा दलालों की मिलीभगत से विभिन्न विश्वविद्यालयों से फर्जी और बैक डेट में डिग्रियां हासिल करने की शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों की जांच के बाद एसओजी थाना जयपुर में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की मांग ये खबर भी पढ़े : सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की मांग

जहां एसओजी को जांच और पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चंद्र सिंह पटेल ने दलालों बाबूलाल उर्फ बाबू पटेल, प्रदीप कुमार शर्मा और रवि त्यागी के जरिए 1 लाख 20 हजार रुपये देकर उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद स्थित जेएस विश्वविद्यालय से बैक डेट में बीपीएड की फर्जी डिग्री हासिल की थी। इसी फर्जी डिग्री के आधार पर वह शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में चयनित होकर पीटीआई के पद पर नियुक्त हुआ था। मामले में उक्त तीनों दलालों को एसओजी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

इस फर्जी डिग्री के जरिए नौकरी हासिल करने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने चंद्र सिंह को पद से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। एसओजी की टीम आरोपित की तलाश में जुटी थी। इस दौरान उसके जोधपुर शहर में अलग-अलग स्थानों पर छिपे होने की जानकारी मिली। एसओजी ने जोधपुर ग्रामीण पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चंद्र सिंह पटेल को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसओजी आरोपित से फर्जी डिग्री के पूरे नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य दलालों तथा फर्जी डिग्री का लाभ लेकर नौकरी हासिल करने वाले अन्य अभ्यर्थियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

एसओजी के अनुसार इस प्रकरण में अब तक ओपीजीएस विश्वविद्यालय, चूरू और जेएस विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद (उत्तर प्रदेश) के चांसलर/संचालक और पूर्व रजिस्ट्रार सहित कुल 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

7.8% जीडीपी वृद्धि पर पीएम मोदी खुश,‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान

प्रधानमंत्री ने निराशा फैलाने वालों पर साधा निशाना, बोले ‘झूठ की गूंज’ फैलाने में लगे नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
राष्ट्रीय 
7.8% जीडीपी वृद्धि पर पीएम मोदी खुश,‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

विदेश में बच्चे, अकेले बुजुर्ग; दरवाजे पर पुलिस पहुंची तो भावुक हो उठे

हरिद्वार। बच्चे नौकरी और रोजगार के सिलसिले में देश-विदेश में हैं और घर में बुजुर्ग माता-पिता अकेले जिंदगी गुजार रहे...
उत्तराखंड 
विदेश में बच्चे, अकेले बुजुर्ग; दरवाजे पर पुलिस पहुंची तो भावुक हो उठे

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

मौसम विभाग ने 61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी की अपील...
उत्तर प्रदेश 
मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार