योग प्राकृतिक चिकित्सालय का शुभारंभ, स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़

योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। क्षेत्र में लोगों को योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल करते हुए शिवांश योग प्राकृतिक चिकित्सालय का शुभारंभ  सदर तहसील के ग्राम रसूलपुर पृथ्वी उर्फ आदमपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार राठी के द्वारा  किया गया। चिकित्सालय के शुभारंभ अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार राठी, धीरसिंह राठी, सतेंद्र राठी, वीरेंद्र राठी, भूपेंद्र राठी, घसीटा सिंह राठी, कुलवीर सिंह राठी एवं सुरेंद्र सिंह सहित करीब 50-60 लोग उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर मौजूद लोगों ने चिकित्सालय की पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी कदम बताया।

बारह करोड़ से बदलेगी छात्रावासों की सूरत ये खबर भी पढ़े : बारह करोड़ से बदलेगी छात्रावासों की सूरत

इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. सुखराम सिंह, डॉ. राकेश कुमार, योगाचार्य ओपी राणा एवं हरीश कुमार ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की। चिकित्सकों एवं योग विशेषज्ञों ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित योगाभ्यास, संतुलित आहार और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनकर आवश्यक परामर्श भी दिया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को आयुर्वेदिक दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया। निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण की सुविधा मिलने से लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण लोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शिवांश योग प्राकृतिक चिकित्सालय के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने चिकित्सालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा क्षेत्रवासियों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

7.8% जीडीपी वृद्धि पर पीएम मोदी खुश,‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान

प्रधानमंत्री ने निराशा फैलाने वालों पर साधा निशाना, बोले ‘झूठ की गूंज’ फैलाने में लगे नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
राष्ट्रीय 
7.8% जीडीपी वृद्धि पर पीएम मोदी खुश,‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

विदेश में बच्चे, अकेले बुजुर्ग; दरवाजे पर पुलिस पहुंची तो भावुक हो उठे

हरिद्वार। बच्चे नौकरी और रोजगार के सिलसिले में देश-विदेश में हैं और घर में बुजुर्ग माता-पिता अकेले जिंदगी गुजार रहे...
उत्तराखंड 
विदेश में बच्चे, अकेले बुजुर्ग; दरवाजे पर पुलिस पहुंची तो भावुक हो उठे

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

मौसम विभाग ने 61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी की अपील...
उत्तर प्रदेश 
मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार