गौशाला में खाली पानी की नाद, खराब पंखे व सड़ा साइलेज देख एडीएम नाराज

बीमार और घायल गोवंश को अलग रखने के निर्देश, व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराने को कहा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। नगर पालिका परिषद किरतपुर के मोहल्ला बुद्धपाड़ा स्थित कान्हा गोवंश आश्रय स्थल में सोमवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अंशिका दीक्षित ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। गौशाला में एक गोवंश लिम्पी जैसी बीमारी से संक्रमित और एक घायल मिला, जिन्हें अन्य गोवंशों से अलग नहीं रखा गया था। एडीएम ने दोनों को तत्काल पृथक कर उपचार कराने के निर्देश दिए।

वार्ड संख्या-14 में संचालित गौशाला के निरीक्षण के दौरान 70 गोवंश संरक्षित मिले। इनमें 29 नर और 41 मादा गोवंश शामिल हैं। अधिकारियों ने सभी गोवंशों की जियो टैगिंग और नर गोवंशों का बधियाकरण कराया जाना बताया। एडीएम ने गौशाला में साफ-सफाई, चारे, पेयजल, बिजली, पंखे, सीसीटीवी कैमरों और बारिश से बचाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप ये खबर भी पढ़े : झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

पानी की नाद मिली खाली, जगह-जगह गंदगी
निरीक्षण के दौरान गौशाला में पेयजल की नाद खाली मिली और जगह-जगह गंदगी पाई गई। कुछ पंखे खराब थे, जबकि विद्युत व्यवस्था भी बाधित मिली। इस पर एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निराश्रित गोवंशों के लिए स्वच्छ पानी और गर्मी व बारिश से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

रजिस्टर में भूसा शून्य, मौके पर मिला तीन कुंतल
भूसे की स्टॉक पंजिका में उपलब्धता शून्य दर्ज थी, जबकि मौके पर करीब तीन कुंतल भूसा मिला। इसके अलावा साईलेज के कुछ कट्टे भी रखे पाए गए, जिनमें साईलेज खराब अवस्था में था। एडीएम ने खराब साईलेज को गोवंशों को नहीं खिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने हरा चारा, भूसा और चौकर का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा।

बीमार और घायल गोवंश को अलग रखने के निर्देश
एक गोवंश में लिम्पी जैसी बीमारी के लक्षण और एक गोवंश घायल अवस्था में मिला। दोनों को अन्य पशुओं के साथ रखे जाने पर एडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल दोनों को पृथक कर पशु चिकित्सा अधिकारी से उपचार और घायल गोवंश की मरहम-पट्टी कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कासम अली अनुपस्थित मिले।

सीसीटीवी की शत-प्रतिशत क्रियाशीलता पर जोर
एडीएम ने गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों की शत-प्रतिशत क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य द्वार पर गौशाला से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं का सूचना-पट्ट लगाने को कहा। उन्होंने गत निरीक्षण में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की और कमियां मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

तालाब की गंदगी और दुर्गंध पर भी जताई नाराजगी
गौशाला से सटे तालाब में हरी काई और दुर्गंधयुक्त पानी मिलने पर एडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को तालाब और उसके किनारे बने ओपन जिम की समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन और युवाओं को ओपन जिम का बेहतर उपयोग मिल सके।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद किरतपुर मेधा गुप्ता, गौशाला प्रभारी सुरेंद्र सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला में संरक्षित निराश्रित गोवंशों की देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वच्छता, पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और सुरक्षित वातावरण की व्यवस्था शासन के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 1.10 करोड़ की संपत्ति जब्त

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सूचना तंत्र के माध्यम से जुआ फड़ों...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 1.10 करोड़ की संपत्ति जब्त

मध्य प्रदेश: बाइकों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में सोमवार शाम को आरोन रोड पर तौकली गांव के पास दो तेज रफ्तार...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: बाइकों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

तीन दिन पुरानी दोस्ती, नहर में मिली आजाद की लाश...

हिसार। बरवाला के वार्ड नंबर पांच निवासी 38 वर्षीय कारपेंटर आजाद की नहर में डूबने से हुई मौत ने कई...
हरियाणा 
तीन दिन पुरानी दोस्ती, नहर में मिली आजाद की लाश...

गुरुग्राम में ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर आरोप

गुरुग्राम। सेक्टर-45 इलाके में सोमवार को आपसी विवाद में एक ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक...
हरियाणा 
गुरुग्राम में ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर आरोप

कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश

आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी।  जिले में आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामान्य वर्ग के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

हाथरस । शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा के...
उत्तर प्रदेश 
दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

फैक्ट्री मालिक समेत परिवार के छह लोगों पर मुकदमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई