मध्य प्रदेश: बाइकों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में सोमवार शाम को आरोन रोड पर तौकली गांव के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खैजरा खुर्द निवासी 35 वर्षीय शिवराज अपनी पत्नी धनकुबेर (32) और सात वर्षीय बेटे कल्ला के साथ बाइक से जा रहे थे।

टी-72 और टी-90 टैंकों से सेना होगी और मजबूत, राजनाथ ने किया भूमिपूजन ये खबर भी पढ़े : टी-72 और टी-90 टैंकों से सेना होगी और मजबूत, राजनाथ ने किया भूमिपूजन

जैसे ही उनकी बाइक तौकली गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवराज, उनकी पत्नी धनकुबेर और सात वर्षीय बेटे कल्ला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दूसरी बाइक पर 52 वर्षीय बालवीर अहिरवार, उनकी पत्नी गुड्डी बाई और दामाद संतोष सवार थे। हादसे में बालवीर अहिरवार की भी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गुड्डी बाई और दामाद संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

वहीं चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर बताई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

हादसे में मृतक शिवराज अशोकनगर में अंबेडकर भवन के पास फोटोग्राफी की दुकान चलाता था। रक्षाबंधन पर वह परिवार के साथ गांव गया हुआ था।

परिजनों के अनुसार, बेटे का स्कूल मंगलवार से खुलना था, इसलिए दंपती उसे लेकर अशोकनगर वापस आ रहे थे, तभी तौकली गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

हादसे में सात वर्षीय कल्ला और उसकी मां धनकुबेर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शिवराज को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि शिवराज अपने बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके चार बेटियां और एक बेटा था। हादसे में बेटे कल्ला की भी मौत हो गई।

परिवार में अब उसकी तीन बेटियां और बुजुर्ग माता-पिता ही रह गए हैं। एक ही हादसे में माता-पिता और इकलौते बेटे को खोने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 1.10 करोड़ की संपत्ति जब्त

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सूचना तंत्र के माध्यम से जुआ फड़ों...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 1.10 करोड़ की संपत्ति जब्त

मध्य प्रदेश: बाइकों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में सोमवार शाम को आरोन रोड पर तौकली गांव के पास दो तेज रफ्तार...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: बाइकों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

तीन दिन पुरानी दोस्ती, नहर में मिली आजाद की लाश...

हिसार। बरवाला के वार्ड नंबर पांच निवासी 38 वर्षीय कारपेंटर आजाद की नहर में डूबने से हुई मौत ने कई...
हरियाणा 
तीन दिन पुरानी दोस्ती, नहर में मिली आजाद की लाश...

गुरुग्राम में ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर आरोप

गुरुग्राम। सेक्टर-45 इलाके में सोमवार को आपसी विवाद में एक ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक...
हरियाणा 
गुरुग्राम में ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर आरोप

कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश

आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी।  जिले में आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामान्य वर्ग के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

हाथरस । शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा के...
उत्तर प्रदेश 
दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

फैक्ट्री मालिक समेत परिवार के छह लोगों पर मुकदमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई