तीन दिन पुरानी दोस्ती, नहर में मिली आजाद की लाश...

केस दर्ज कर जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हिसार। बरवाला के वार्ड नंबर पांच निवासी 38 वर्षीय कारपेंटर आजाद की नहर में डूबने से हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार सुबह दो ऐसे युवकों के साथ घर से निकला आजाद, जिनसे उसकी दोस्ती महज तीन दिन पहले हुई थी, रात को सरसाना गांव के पास माइनर में मृत मिला।

शव के सिर के पीछे चोट के निशान मिलने से परिजनों ने मौत को हादसा मानने से इनकार कर दिया और हत्या की आशंका जताई। मृतक के परिजनों के आरोपों पर आजाद नगर थाना पुलिस ने उसकी पत्नी पिंकी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के मामा कंवारी गांव निवासी सत्यवान ने बताया कि आजाद बरवाला के वार्ड नंबर पांच का रहने वाला था और कारपेंटर का काम करता था। परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

घरेलू विवाद के बाद दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ये खबर भी पढ़े : घरेलू विवाद के बाद दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

परिजनों के मुताबिक करीब छह महीने पहले उसकी पत्नी पिंकी बरवाला निवासी एक युवक के साथ चली गई थी और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। करीब 15 दिन पहले ही वह वापस आजाद के पास आई थी।

इसके बाद आजाद अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ आजाद नगर की गली नंबर चार में किराये के मकान में रहने लगा था। परिजनों के अनुसार आजाद शहर में कारपेंटर का काम कर रहा था।

करीब तीन दिन पहले ही उसकी धीरणवास और सरहेड़ा गांव निवासी दो युवकों से दोस्ती हुई थी। रविवार सुबह वह दोनों युवकों के साथ काम के लिए घर से निकला था।

इसके बाद देर शाम तक जब आजाद घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। रात करीब नौ बजे आजाद नगर थाना पुलिस से उन्हें सूचना मिली कि आजाद का शव सरसाना गांव के पास माइनर से बरामद हुआ है।

परिजन जब नागरिक अस्पताल पहुंचे और शव देखा तो उसके सिर के पीछे चोट के निशान मिले। इससे उनकी आशंका और गहरा गई। परिजनों का कहना है कि यदि आजाद पानी में डूबा था तो उसके सिर पर चोट कैसे लगी, इसकी जांच होनी चाहिए। नशे की हालत में थाने पहुंचे दोनों युवक

पुलिस के अनुसार आजाद रविवार को दोनों युवकों के साथ बालसमंद नहर पर गया था। दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि तीनों नहर किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद आजाद नहाने के लिए पानी में उतरा और बहाव में बह गया।

खास बात यह रही कि आजाद के साथ गए दोनों युवक शाम को नशे की हालत में खुद आजाद नगर थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। दोनों युवकों की सूचना के बाद पुलिस ने आजाद की तलाश शुरू की।

देर रात करीब नौ बजे सरसाना माइनर से उसका शव बरामद किया गया और परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज                                                                                                      आजाद की मौत को लेकर परिजनों ने उसकी पत्नी पिंकी समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

अब पुलिस नहर पर आजाद के साथ मौजूद दोनों युवकों से पूछताछ करने के साथ ही घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। आजाद नगर थाना के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि आजाद की मौत के मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है।

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तीन दिन पुरानी दोस्ती, नहर में मिली आजाद की लाश...

हिसार। बरवाला के वार्ड नंबर पांच निवासी 38 वर्षीय कारपेंटर आजाद की नहर में डूबने से हुई मौत ने कई...
हरियाणा 
तीन दिन पुरानी दोस्ती, नहर में मिली आजाद की लाश...

गुरुग्राम में ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर आरोप

गुरुग्राम। सेक्टर-45 इलाके में सोमवार को आपसी विवाद में एक ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक...
हरियाणा 
गुरुग्राम में ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर आरोप

कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मातम

पलामू। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित मुनकेरी गांव के परवाटांड़ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। आहर...
झारखंड 
तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मातम

आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी।  जिले में आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामान्य वर्ग के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 

दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

हाथरस । शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा के...
उत्तर प्रदेश 
दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

फैक्ट्री मालिक समेत परिवार के छह लोगों पर मुकदमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई