मध्य प्रदेश में जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 1.10 करोड़ की संपत्ति जब्त
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सूचना तंत्र के माध्यम से जुआ फड़ों तथा सट्टा गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अगस्त माह में विभिन्न जिलों में कार्रवाई कर 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की नगदी एवं अन्य संपत्ति जब्त की गई है। इनमें नगदी के साथ मोबाइल फोन, वाहन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, वाई-फाई मॉडेम एवं अन्य उपकरण शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय द्वारा सोमवार को जानकारी दी गई कि छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा पुलिस ने ग्राम बिछुआ के जंगल में जुआ खेलते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 53 हजार रुपये नगद, 13 मोबाइल एवं 05 वाहन सहित लगभग 60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
वहीं, बालाघाट जिले में थाना नवेगांव पुलिस ने अंतरराज्यीय जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मौके से एक लाख 50 हजार रुपये नगद, 14 एंड्रॉयड मोबाइल एवं 03 चारपहिया वाहन सहित लगभग 38 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
नर्मदापुरम में थाना कोतवाली पुलिस ने कालिका नगर में अवैध जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए 09 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई में लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की।
विदिशा जिले में गंजबासौदा देहात पुलिस ने सट्टे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर 21 हजार रुपये की नगद, 01 मोटरसाइकिल, 06 एंड्रॉयड मोबाइल, सट्टा पर्ची एवं लीड पेन सहित लगभग 2 लाख 11 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
उमरिया जिले में पुलिस ने ग्राम निमहा में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 हजार 330 रुपये नगद, 07 मोबाइल फोन एवं 02 दोपहिया वाहन सहित लगभग एक लाख 62 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
दतिया जिले में थाना भाण्डेर पुलिस ने चिरगांव-भाण्डेर रोड स्थित बिछौदना में जुआ फड़ पर दबिश देकर 07 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से 40 हजार 100 रुपये नगद जब्त किए हैं।
वहीं थाना इंदरगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 01 लैपटॉप , 06 मोबाइल एवं 01 रजिस्टर जब्त किए गए।
थाना उनाव पुलिस ने खाती बाबा मंदिर के पास जुआ फड़ पर दबिश देकर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 हजार 900 रूपए नगद सहित लगभग 93 हजार 900 रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस प्रकार पुलिस ने एक लाख 34 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
छतरपुर जिले में थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कुंजरहटी मोहल्ला में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 27 हजार रुपये नगद जब्त किए।
झाबुआ जिले में चौकी पिटोल पुलिस ने होटल में जुआ खेलते होटल संचालक सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने 26 हजार 700 रुपये नगद, 05 मोबाइल एवं ताश की गड्डी सहित लगभग 81 हजार 700 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 हजार 700 रुपये नगद, 03 मोबाइल फोन एवं ताश के पत्ते जब्त किए। इस प्रकार झाबुआ पुलिस ने 92 हजार 400 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
खंडवा जिले में मान्धाता पुलिस ने जुआ खेलते हुए 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 68 हजार रुपये नगद जब्त किए।
वहीं शिवाजी नगर, खंडवा में भी जुआ खेलते 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 हजार 120 रुपये नगद जब्त किए। दोनों कार्यवाहियों में पुलिस ने 78 हजार 120 रूपए से अधिक की नगद राशि जब्त की है।
खरगोन की बड़वाह पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 54 हजार 150 रुपये नगद, इंदौर पुलिस ने 40 हजार 350 रूपए नगद, ग्वालियर की थाना मुरार पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर 52 हजार 700 रुपये.
गुना की थाना कोतवाली पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर 19 हजार 600 रुपये, अशोकनगर पुलिस ने 15 जुआरियों को गिरफ्तार कर 37 हजार 800 रुपये, उज्जैन के थाना बिरलाग्राम पुलिस ने 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर 21 हजार 300 रुपये.
बैतूल की सारनी पुलिस ने 05 जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 हजार 610 रुपये, शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने 3 हजार 500 रुपये तथा सिंगरौली जिले की थाना बैढ़न पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 हजार 800 रुपये नगद जब्त किए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
