मप्र के क्रिकेटर हुए मालामाल, एमपीसीए ने बांटे 2.94 करोड़ रुपये

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार शाम को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया।

समारोह में प्रदेश के पुरुष और महिला क्रिकेटरों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 2.94 करोड़ रुपये से ज्यादा की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ तथा केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। दोनों की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया।

बालाघाट में 24 बच्चों की मौत, हटाए गए दो स्वास्थ्य अधिकारी  ये खबर भी पढ़े : बालाघाट में 24 बच्चों की मौत, हटाए गए दो स्वास्थ्य अधिकारी

समारोह में प्रदेश के बड़ी संख्या में पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर, एमपीसीए पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। पूरा माहौल क्रिकेट प्रेमियों से भरा नजर आया।

एमपीसीए की ओर से हर साल विभिन्न आयु वर्ग और श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाता है।

इस बार गत सत्र में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार प्राप्त सभी खिलाड़ी मध्य प्रदेश के हैं। इनमें वरिष्ठ क्रिकेटर, कोच व जूनियर खिलाड़ी भी शामिल हैं।

बीसीसीआई के टूर्नामेंट में खिलाड़ियों और टीम के प्रदर्शन के आधार पर बोर्ड की ओर से पुरस्कार राशि दी जाती है। इसी तरह एमपीसीए भी अपनी ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देता है।

पुरस्कार की राशि टीम और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर तय की जाती है। गत सत्र में मध्य प्रदेश की टीम कूच बिहार ट्रॉफी की विजेता रही थी, जबकि महिला सीनियर टीम उपविजेता रही।

इन उपलब्धियों के आधार पर बीसीसीआई की ओर से भी मध्य प्रदेश को करीब 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली थी। वहीं, एमपीसीए की ओर से इस बार कुल 2.94 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई।

समारोह के दौरान खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एमपीसीए पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी प्रदेश के क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।

पुरस्कारों में वरिष्ठ खिलाड़ियों से लेकर जूनियर क्रिकेटरों तक को नकद राशि और सिल्वर प्लाक दिए गए। सबसे बड़े व्यक्तिगत पुरस्कारों में माधवराव सिंधिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रशांत मेहता और सी.टी. सरवटे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड आनंद पटेल को दिया गया। दोनों को 5-5 लाख रुपये और सिल्वर प्लाक प्रदान किए गए।

वहीं, निश्काम कर्मयोगी अवॉर्ड से राजेंद्र राजगुरु, घनश्यामदास पारखे और सुरेश चेनानी को सम्मानित किया गया। तीनों को 1 लाख 11 हजार 111 रुपये और सिल्वर प्लाक प्रदान किया गया।

कूच बिहार ट्रॉफी की चैंपियन MP अंडर-19 टीम को 73 लाख 83 हजार 750 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं महिला सीनियर टी-20 ट्रॉफी की रनर-अप एमपी सीनियर टीम को 40 लाख रुपये मिले। अन्य बीसीसीआई टीमों के लिए 64 लाख 84 हजार 375 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों को भी मिला स्पेशल अवॉर्ड
भारतीय महिला, पुरुष और अंडर-19 टीम में शामिल मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार दिया गया। अनुष्का शर्मा, सारांश जैन, आनंद तागड़े, यशवर्धन चौहान और मनाल चौहान को 5-5 लाख रुपये से सम्मानित किया गया।

आर्यन पांडे और चंचल राठौर बने बेस्ट क्रिकेटर
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड फॉर बेस्ट सीनियर क्रिकेटर-मेन आर्यन पांडे को और बेस्ट जूनियर क्रिकेटर-मेन का पुरस्कार चंचल राठौर को मिला। दोनों को 1-1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

महिला वर्ग में बेस्ट सीनियर क्रिकेटर का पुरस्कार अनन्या दुबे और बेस्ट जूनियर क्रिकेटर का पुरस्कार आयुषी शुक्ला को मिला। दोनों को 50-50 हजार रुपये दिए गए।

गेंदबाजों को भी मिला सम्मान
अंडर-16 बीसीसीआई टूर्नामेंट में बेस्ट स्पिन गेंदबाज का पुरस्कार रितिक परब को दिया गया, जिन्हें 20 हजार रुपये मिले। वहीं अंडर-19 बीसीसीआई टूर्नामेंट में बेस्ट फास्ट बॉलर के लिए पुष्कर विश्वकर्मा को 30 हजार रुपये दिए गए।

कुशाग्र नगर को स्पेशल रिकग्निशन अवॉर्ड के तहत 30 हजार रुपये, जबकि नितिन मेनन को स्पेशल रिकग्निशन अवॉर्ड के रूप में सिल्वर प्लाक से सम्मानित किया गया।

डिवीजन इंसेंटिव स्कीम में इंदौर डिवीजन को प्रथम स्थान हासिल करने पर 7 लाख 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। वहीं उज्जैन डिवीजन को दूसरे स्थान के लिए 5 लाख रुपये दिए गए। डिवीजन अवॉर्ड्स के लिए कुल 60 लाख 68 हजार 50 रुपये की राशि रखी गई थी।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि एक ऐसी शाम जो उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने क्रिकेट को सिर्फ़ एक खेल से कहीं ज़्यादा बना दिया है।

एमपीसीए अवॉर्ड्स 2026 में हमने उन खिलाड़ियों, कोचों, परिवारों और पर्दे के पीछे रहकर योगदान देने वाले अनगिनत लोगों का सम्मान किया, जो मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि रास्ता बनाने वाले दिग्गजों से लेकर इसे आगे बढ़ाने वाले युवा चैंपियनों तक, मध्य प्रदेश क्रिकेट की एक ऐसी विरासत बना रहा है जो बड़े से बड़े मंच के काबिल है और शायद, आज रात यहाँ मौजूद लोगों में ही कोई ऐसा हो जो भविष्य में भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराएगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

नेपाली सेना ने 21 भारतीयों सहित 123 लोगों को बचाया सुरक्षित 

काठमांडू। नेपाल में रसुवा की भोटेकोशी नदी में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद खोज एवं बचाव अभियान युद्धस्तर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाली सेना ने 21 भारतीयों सहित 123 लोगों को बचाया सुरक्षित 

बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और क्षेत्रीय मौसम केंद्र...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल