बिजनौर में आतंक मचाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत

गुलदार के कैद होते ही कम हुई दहशत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना नांगल सोती क्षेत्र के सोफतपुर में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में बीती रात एक गुलदार कैद हो गया। सोमवार की सुबह करीब छह बजे गुलदार के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

खेत स्वामी सुरेश पाल और अन्य ग्रामीणों ने पिंजरे में गुलदार को फंसा देखकर तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पिंजरे सहित राजगढ़ वन विभाग के कार्यालय ले गई। वन विभाग के अनुसार पकड़ा गया गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब तीन वर्ष है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा गुलदार को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, हिंदूवादी नेता के नाम से फैली खबर से मचा भ्रम ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, हिंदूवादी नेता के नाम से फैली खबर से मचा भ्रम

ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ समय से क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां देखी जा रही थीं। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग ने करीब तीन-चार दिन पहले गुलदार को पकड़ने के लिए सुरेश पाल के खेत में पिंजरा लगाया था। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों में व्याप्त भय कम हुआ है। ग्रामीण गौतम, अरुण, विनीत, राजकुमार और पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी कई गुलदार देखे जा चुके हैं। 

पकड़ा गया गुलदार भी कुछ दिन पहले दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने विभाग से क्षेत्र में दोबारा पिंजरा लगाने की मांग की है। मौके पर राजगढ़ वन क्षेत्र अधिकारी देव ऋषि सक्सेना, उपक्षेत्र वन अधिकारी महिपाल सिंह, वन दरोगा मदनपाल, शिवम कुमार सहित वनकर्मी जसवीर, पवन, महावीर सिंह और बबलू सिंह मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 1.10 करोड़ की संपत्ति जब्त

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सूचना तंत्र के माध्यम से जुआ फड़ों...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 1.10 करोड़ की संपत्ति जब्त

मध्य प्रदेश: बाइकों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में सोमवार शाम को आरोन रोड पर तौकली गांव के पास दो तेज रफ्तार...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: बाइकों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

तीन दिन पुरानी दोस्ती, नहर में मिली आजाद की लाश...

हिसार। बरवाला के वार्ड नंबर पांच निवासी 38 वर्षीय कारपेंटर आजाद की नहर में डूबने से हुई मौत ने कई...
हरियाणा 
तीन दिन पुरानी दोस्ती, नहर में मिली आजाद की लाश...

गुरुग्राम में ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर आरोप

गुरुग्राम। सेक्टर-45 इलाके में सोमवार को आपसी विवाद में एक ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक...
हरियाणा 
गुरुग्राम में ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर आरोप

कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश

आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी।  जिले में आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामान्य वर्ग के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

हाथरस । शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा के...
उत्तर प्रदेश 
दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

फैक्ट्री मालिक समेत परिवार के छह लोगों पर मुकदमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई