लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, हिंदूवादी नेता के नाम से फैली खबर से मचा भ्रम

सुशांत गोल्फ सिटी में हुई हत्या के बाद सोशल मीडिया पर हिंदूवादी नेता की मौत की खबर वायरल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वीडियो जारी कर बोले- ‘मैं जिंदा हूं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र मे रविवार की देर शाम को धीरेन्द्र प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस पर सोशल मीडिया और मीडिया में खबरें चलने लगी कि हिन्दूवादी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या हो गई और यह खबरें देख हिन्दूवादी नेता धीरेन्द्र परेशान हो गयें। उन्होंने बकायदा वीडियो जारी किया और कुछ मीडिया संस्थानों में अपना बयान भी दर्ज कराया। बताया कि जिस धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या हुई है वह उन्नाव का रहने वाला है और लखनऊ में रहकर प्रापर्टी डीलर का काम करता था। एक ही नाम और एक ही शहर होने की वजह से भ्रमवश खबरें मेरे नाम पर चली जिसको लेकर शुभचिंतकों को जवाब देते-देते थक गया हूं कि मैं जिंदा हूं।

वीडियाे किया प्रसारित

हिंदूवादी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह बोले कि मैं जिंदा हूं, जिनकी हत्या हुई वो दूसरे धीरेन्द्र प्रताप सिंह हैं। मैं लखनऊ मंडल प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी आप सभी को सूचित करता हूं कि मै जीवित और सकुशल हूं। कुछ न्यूज चैनलों ने जल्दबाजी में जो उन्नाव के रहने वाले धीरेंद्र प्रताप सिंह की दुखद हत्या को हमसे जोड़कर से चला दिया है। हमारा फोटो भी चला दिया है। हिंदू वाहिनी भी चला दिया गया है। इसकी वजह से मेरे पास इतने फोन आए और सभी को मैने पहली लाइन यही कहा कि मैं जीवित हूं। मैं सामने टीवी पर बैठकर अपनी ही मौत की खबर देख रहा हूं।

बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने मरीजों को बांटे फल और बिस्किट ये खबर भी पढ़े : बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने मरीजों को बांटे फल और बिस्किट

यह है मामला

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुस्ताक ने बताया कि ममता सिंह के द्वारा तहरीर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति धीरेंद्र प्रताप सिंह की अपने ही ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस की छह टीमें उनकी तलाश में लगाई गईं थी। विवेचना में पाया गया है कि चालक रवि ने ही अपने साथियों संग हत्या की है। जिस वाहन में हत्या की गई थी, पुलिस ने उस वाहन और शव को बरामद कर लिया गया है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव काे भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में ड्राइवर समेत दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस हिरासत में है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि उन्नाव में एक जमीन की रंजिश को लेकर उनकी हत्या की गई है। इस घटना में जो लोग भी शामिल होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि आज उन्नाव निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह के अपहरण की घटना सामने आई थी। डीसीपी साउथ की छह टीमों ने सफल अनावरण करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर वाहन भी बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों के जरिए जमीन को लेकर हत्या की बात सामने आई है। कुछ और लोगों के भी नाम सामने आए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर...
कारोबार 
GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

ईरान के जॉर्डन हमले पर ट्रंप की चेतावनी, देंगे जवाब

वाशिंगटन। जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले के बाद अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के जॉर्डन हमले पर ट्रंप की चेतावनी, देंगे जवाब

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक  अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक  अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही का असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी दिखाई दे रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद