विदेश में बच्चे, अकेले बुजुर्ग; दरवाजे पर पुलिस पहुंची तो भावुक हो उठे

पुलिस घर-घर पहुंचकर अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाया अभियान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

हरिद्वार। बच्चे नौकरी और रोजगार के सिलसिले में देश-विदेश में हैं और घर में बुजुर्ग माता-पिता अकेले जिंदगी गुजार रहे हैं। ऐसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए हरिद्वार पुलिस ने संवेदनशील पहल शुरू की है। कनखल क्षेत्र में पुलिस घर-घर पहुंचकर अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम पूछ रही है और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का प्रयास कर रही है।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अकेले निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों की निगरानी की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाए।

स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज ये खबर भी पढ़े : स्विफ्ट कार की चेकिंग में खुला करोड़ों की डिजिटल मनी ट्रेल का राज

इसी क्रम में कोतवाली कनखल पुलिस ने क्षेत्र में अकेले रह रहे 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का रजिस्टर तैयार किया है। पुलिस इन बुजुर्गों से नियमित संपर्क कर उनकी कुशलक्षेम जान रही है। खासतौर पर ऐसे बुजुर्गों पर ध्यान दिया जा रहा है, जिनके बच्चे देश या विदेश में रहते हैं और वे अपने घर में अकेले रह रहे हैं।

पुलिसकर्मी घर पहुंचकर बुजुर्गों से उनकी जरूरतों, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और किसी अन्य समस्या के बारे में जानकारी ले रहे हैं। किसी प्रकार की दिक्कत सामने आने पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा भी दिया जा रहा है।

पुलिस की इस पहल से कई वरिष्ठ नागरिक भावुक नजर आए। बुजुर्गों ने पुलिसकर्मियों से कहा, “हम अकेले थे, लेकिन आपको अपने घर पर देखकर लगा कि कोई हमारी भी फिक्र करता है।वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि जिस तरह कोरोना काल में पुलिस ने बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा था, उसी तरह नियमित रूप से घर पहुंचकर हालचाल पूछने से उनमें सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

वरिष्ठ अधिकारियों और प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में चल रही इस पहल की वरिष्ठ नागरिकों ने सराहना की है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस लगातार उनके साथ खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

7.8% जीडीपी वृद्धि पर पीएम मोदी खुश,‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान

प्रधानमंत्री ने निराशा फैलाने वालों पर साधा निशाना, बोले ‘झूठ की गूंज’ फैलाने में लगे नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...
राष्ट्रीय 
7.8% जीडीपी वृद्धि पर पीएम मोदी खुश,‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

विदेश में बच्चे, अकेले बुजुर्ग; दरवाजे पर पुलिस पहुंची तो भावुक हो उठे

हरिद्वार। बच्चे नौकरी और रोजगार के सिलसिले में देश-विदेश में हैं और घर में बुजुर्ग माता-पिता अकेले जिंदगी गुजार रहे...
उत्तराखंड 
विदेश में बच्चे, अकेले बुजुर्ग; दरवाजे पर पुलिस पहुंची तो भावुक हो उठे

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

मौसम विभाग ने 61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी की अपील...
उत्तर प्रदेश 
मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार