मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

उप्र में प्रयागराज समेत 17 जिलों में गरजेंगे बादल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मौसम विभाग ने 61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान
  • आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी की अपील

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम करवट ले सकता है। माैसम विभाग ने प्रयागराज समेत 17 जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश के 61 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार सुबह भारतीय मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ ने कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का तात्कालिक पूर्वानुमान मंगलवार सुबह 4:24 बजे जारी किया गया, जो सुबह 7:24 बजे तक प्रभावी रहा। पूर्वानुमान के अनुसार स्थानीय स्तर पर मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है। सुबह में कई जिलाें में तेज बारिश हुई है।

संगठित व जागरूक हिन्दू समाज ही राष्ट्रीय चुनौतियों का कर सकता है सामना : गजेंद्र ये खबर भी पढ़े : संगठित व जागरूक हिन्दू समाज ही राष्ट्रीय चुनौतियों का कर सकता है सामना : गजेंद्र

मौसम विभाग के मुताबिक प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, कानपुर नगर, आजमगढ़, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, कौशांबी, हरदोई, फतेहपुर और शाहजहांपुर में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश

d5a92648777488875633124ca440fe29_2050013136
इसके अलावा उप्र के सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, झांसी, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, कासगंज, आजमगढ़, मऊ, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, अलीगढ़, बदायूं, बुलंदशहर, संभल, अमरोहा और मुरादाबाद में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है।

मंगलवार को 30 डिग्री के आसपास रहेगा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दो सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं।

दो सितंबर से मौसम में सुधार के संकेत
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, वातावरण में पर्याप्त नमी और स्थानीय स्तर पर बन रहे बादलों के कारण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है। एक सितंबर को प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज बौछार के साथ आकाशीय बिजली की गतिविधि हो सकती है। दो सितंबर से बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने और मौसम में सुधार होने की संभावना है।

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें और पेड़, बिजली के खंभे तथा अन्य ऊंची वस्तुओं के नीचे खड़े न हों। किसानों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गंगा नदी के तेज बहाव ने लील लिया सदियों पुराना दुर्गा मंदिर

तेज कटाव के कारण पूरा मंदिर देखते ही देखते गंगा नदी में समाया भागलपुर। जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत राघोपुर...
बिहार 
गंगा नदी के तेज बहाव ने लील लिया सदियों पुराना दुर्गा मंदिर

नेपाल बाढ़: शवों की पहचान और सुपुर्दगी के लिए भारतीय दूतावास का परामर्श

भारतीय दूतावास ने नेपाली नियमों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी नई दिल्ली/काठमांडू। नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़: शवों की पहचान और सुपुर्दगी के लिए भारतीय दूतावास का परामर्श

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

मौसम विभाग ने 61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी की अपील...
उत्तर प्रदेश 
मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के वड्यूडा गांव में बारिश के बाद अचानक आए मलबे की चपेट में...
उत्तराखंड 
अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे

उत्तर प्रदेश

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

मौसम विभाग ने 61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी की अपील...
उत्तर प्रदेश 
मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

अंबेडकरनगर। आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने और यूजीसी के प्रस्तावित कानून का विरोध करने की मांग को...
उत्तर प्रदेश 
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ पुलिस कार्यालय में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

काठमांडू। नेपाल में आई बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से होकर बहने वाली गंडक नदी में शव मिलने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी