आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

अंबेडकरनगर। आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने और यूजीसी के प्रस्तावित कानून का विरोध करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट सवर्ण समाज के लोगों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आरक्षण व्यवस्था में व्यापक बदलाव की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी अंबेडकरनगर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और सम्मान का अधिकार देता है। वर्तमान समय में सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों में व्यापक बदलाव आया है। ऐसे में सरकारी योजनाओं और आरक्षण व्यवस्था का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक पहुंचना चाहिए।
ज्ञापन में मांग की गई कि आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू की जाए तथा आरक्षण के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वास्तविक जरूरतमंद लोगों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व और अवसर सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों और युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सामाजिक परिस्थितियों के साथ आर्थिक स्थिति भी व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए जातिगत आधार के साथ-साथ आर्थिक पिछड़ेपन को भी प्रमुख आधार बनाया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान यूजीसी के प्रस्तावित कानून को लेकर भी विरोध जताया गया और इसे वापस लेने की मांग की गई।
धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।
धरना प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिओम तिवारी, करणी सेना के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, संतोष तिवारी, काली सहाय पांडे एवं विश्वभान मिश्र सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के वड्यूडा गांव में बारिश के बाद अचानक आए मलबे की चपेट में...
उत्तराखंड 
अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे

मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय लापता, घोष दंपति भी शामिल

पूर्वी सिंहभूम। नेपाल और तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय पर्यटकों...
झारखंड 
मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय लापता, घोष दंपति भी शामिल

रांची: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची। पुलिस ने लापुंग थाना क्षेत्र के रामाटोली जंगल के किनारे से मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ से...
झारखंड 
रांची: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

माजुली में ब्रह्मपुत्र नद में 108 फेरी कर्मचारी लापता, तलाश जारी

माजुली (असम)। असम के माजुली जिले में ब्रह्मपुत्र नद में मरीजों को ले जाने वाली 108 फेरी सेवा का एक...
राष्ट्रीय 
माजुली में ब्रह्मपुत्र नद में 108 फेरी कर्मचारी लापता, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

अंबेडकरनगर। आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने और यूजीसी के प्रस्तावित कानून का विरोध करने की मांग को...
उत्तर प्रदेश 
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ पुलिस कार्यालय में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

काठमांडू। नेपाल में आई बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से होकर बहने वाली गंडक नदी में शव मिलने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल