आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर है। देश में आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने वालों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए 31 अगस्त तक 7.8 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं।

आयकर विभाग ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में बताया कि 31 अगस्त, 2026 तक आकलन वर्ष 2026–27 के लिए रिकॉर्ड 7.8 करोड़ से ज्यादा आईटीआर फाइल किए गए हैं।

इसमें 31 जुलाई की निर्धारित अंतिम तारीख तक दाखिल किए गए 5.9 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न-1 और आयकर रिटर्न-2 भी शामिल हैं।

विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले आकलन वर्ष 2025-26 के लिए गैर-ऑडिट मामलों में रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर, 2025 तक कुल 7.3 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए थे। विभाग ने लिखा है, हम टैक्स भरने वालों और पेशेवरों का समय पर नियमों का पालन करने के लिए तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।

आयकर विभाग के अनुसार आकलन वर्ष 2026-27 के लिए उन करदाताओं के आयकर रिटर्न दाखिल करने की निर्धारित अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2026 थी, जिनकी कारोबार या पेशे से आय है और जिनके खातों का ऑडिट नहीं होता है।

रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार ये खबर भी पढ़े : रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार

यदि कोई करदाता गैर-ऑडिट श्रेणी में आता है, तो वह लागू आयकर रिटर्न (आईटीआर-3, आईटीआर-4, आईटीआर-5 या आईटीआर-7) दाखिल कर सकता है।

वहीं, आईटीआर-3 का उपयोग ऐसे व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों द्वारा किया जाता है, जिनकी आय किसी स्वामित्व वाले कारोबार या पेशे से होती है। आईटीआर-4 अपेक्षाकृत सरल रिटर्न फॉर्म है। यह छोटे एवं मध्यम करदाताओं के लिए उपयोग किया जाता है।

इसके अलावा आईटीआर-5 कंपनियों, सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी) और सहकारी समितियों जैसी संस्थाओं के लिए है। वहीं, आईटीआर-6 का उपयोग कंपनी कानून के तहत पंजीकृत कंपनियां करती हैं, जबकि आईटीआर-7 न्यास, परमार्थ एवं धार्मिक संस्थान दाखिल करते हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के वड्यूडा गांव में बारिश के बाद अचानक आए मलबे की चपेट में...
उत्तराखंड 
अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे

मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय लापता, घोष दंपति भी शामिल

पूर्वी सिंहभूम। नेपाल और तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय पर्यटकों...
झारखंड 
मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय लापता, घोष दंपति भी शामिल

रांची: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची। पुलिस ने लापुंग थाना क्षेत्र के रामाटोली जंगल के किनारे से मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ से...
झारखंड 
रांची: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

माजुली में ब्रह्मपुत्र नद में 108 फेरी कर्मचारी लापता, तलाश जारी

माजुली (असम)। असम के माजुली जिले में ब्रह्मपुत्र नद में मरीजों को ले जाने वाली 108 फेरी सेवा का एक...
राष्ट्रीय 
माजुली में ब्रह्मपुत्र नद में 108 फेरी कर्मचारी लापता, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

अंबेडकरनगर। आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने और यूजीसी के प्रस्तावित कानून का विरोध करने की मांग को...
उत्तर प्रदेश 
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ पुलिस कार्यालय में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

काठमांडू। नेपाल में आई बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से होकर बहने वाली गंडक नदी में शव मिलने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल