माजुली में ब्रह्मपुत्र नद में 108 फेरी कर्मचारी लापता, तलाश जारी
माजुली (असम)। असम के माजुली जिले में ब्रह्मपुत्र नद में मरीजों को ले जाने वाली 108 फेरी सेवा का एक कर्मचारी लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ब्रह्मपुत्र नद में उसकी तलाश के लिए अभियान शुरू किया है।
लापता कर्मचारी की पहचान सदिया निवासी माधव दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि माजुली के पास ब्रह्मपुत्र नद में यह घटना हुई। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ब्रह्मपुत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया।
इस बीच, ब्रह्मपुत्र के किनारे अपने पिता की तलाश में माधव दास के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, फेरी कर्मचारी के नदी में लापता होने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा उसकी तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
