पलवल में श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पलटी, 6 की मौत, 17 घायल

मामले की जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पलवल। कुंडली-मानेसर-पलवल मार्ग पर मंगलवार तड़के यादूपुर गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा 22 सीटर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए।

मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे में घायल दो छोटी बच्चियों में 13 वर्षीय वाणी और आठ वर्षीय तनु भी शामिल हैं। दोनों को हल्की चोटें आई हैं।

मिली जानकारी अनुसार वाहन में कुल 23 श्रद्धालु सवार थे। सभी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं का दल गोगामेड़ी और श्री खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहा था। इसके बाद उनकी वृंदावन और बरसाना जाने की योजना थी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे यादूपुर गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के बीच आपस में पारिवारिक संबंध और रिश्तेदारी बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान विजय सिंह यादव पुत्र हाकिम सिंह निवासी चंदा किशनपुर, रेशमा देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी मैनपुरी, कमला देवी निवासी रामसुधु किशनपुर, राजकुमार, महेश राम सिंह निवासी मैनपुरी और सुधा पत्नी शेर सिंह के रूप में हुई है।

वाहन के पलटते ही उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार चल रहा है।

सदर थाना प्रभारी हरिकिशन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी में चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन से नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत ये खबर भी पढ़े : जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के वड्यूडा गांव में बारिश के बाद अचानक आए मलबे की चपेट में...
उत्तराखंड 
अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे

मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय लापता, घोष दंपति भी शामिल

पूर्वी सिंहभूम। नेपाल और तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय पर्यटकों...
झारखंड 
मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय लापता, घोष दंपति भी शामिल

रांची: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची। पुलिस ने लापुंग थाना क्षेत्र के रामाटोली जंगल के किनारे से मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ से...
झारखंड 
रांची: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

माजुली में ब्रह्मपुत्र नद में 108 फेरी कर्मचारी लापता, तलाश जारी

माजुली (असम)। असम के माजुली जिले में ब्रह्मपुत्र नद में मरीजों को ले जाने वाली 108 फेरी सेवा का एक...
राष्ट्रीय 
माजुली में ब्रह्मपुत्र नद में 108 फेरी कर्मचारी लापता, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

अंबेडकरनगर। आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने और यूजीसी के प्रस्तावित कानून का विरोध करने की मांग को...
उत्तर प्रदेश 
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ पुलिस कार्यालय में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

काठमांडू। नेपाल में आई बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से होकर बहने वाली गंडक नदी में शव मिलने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल