पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं
प्रतापगढ़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता से संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार किया जाए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
