उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल में आई बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से होकर बहने वाली गंडक नदी में शव मिलने का सिलसिला जारी है। कुशीनगर प्रशासन द्वारा नेपाल को दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक नदी से 13 अज्ञात शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें 6 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं।

नदी से बरामद शवों में से 6 को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखा गया है। शवगृह में जगह की कमी होने के कारण बाकी 7 शवों को गोरखपुर स्थित एम्स भेज दिया गया है।

नदी में अभी और शव मिलने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें गंडक नदी में लगातार खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

कुशीनगर की प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि शवों से संबंधित निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक सभी कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे नेपाल को सौंप दिया जाएगा।

इस बीच, नेपाल से भारत आने वाले तथा अपने परिजनों की तलाश में कुशीनगर पहुंचने वाले नेपाली नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है।

 दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अटकलें तेज  ये खबर भी पढ़े :  दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अटकलें तेज 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के वड्यूडा गांव में बारिश के बाद अचानक आए मलबे की चपेट में...
उत्तराखंड 
अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे

मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय लापता, घोष दंपति भी शामिल

पूर्वी सिंहभूम। नेपाल और तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय पर्यटकों...
झारखंड 
मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय लापता, घोष दंपति भी शामिल

रांची: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची। पुलिस ने लापुंग थाना क्षेत्र के रामाटोली जंगल के किनारे से मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ से...
झारखंड 
रांची: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

माजुली में ब्रह्मपुत्र नद में 108 फेरी कर्मचारी लापता, तलाश जारी

माजुली (असम)। असम के माजुली जिले में ब्रह्मपुत्र नद में मरीजों को ले जाने वाली 108 फेरी सेवा का एक...
राष्ट्रीय 
माजुली में ब्रह्मपुत्र नद में 108 फेरी कर्मचारी लापता, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

अंबेडकरनगर। आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने और यूजीसी के प्रस्तावित कानून का विरोध करने की मांग को...
उत्तर प्रदेश 
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ पुलिस कार्यालय में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

काठमांडू। नेपाल में आई बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से होकर बहने वाली गंडक नदी में शव मिलने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल