जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को श्री शिव मोहर नाथ पांडये जनता इंटर कॉलेज, नगर बाजार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उक्त जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजित राम वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में आयोजक विद्यालय के अलावा झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज, कलवारी, श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, बस्ती सहित विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षकों माता प्रसाद त्रिपाठी, अजय कुमार वर्मा, कुंवर विकास सिंह, अरुण कुमार, धनंजय दुबे तथा सुभाष यादव ने किया।
प्रतियोगिता के परिणाम सीनियर बालक वर्ग में झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज, कलवारी के रवि अग्रहरि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि करन कुमार उपविजेता रहे। जूनियर बालक वर्ग में झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज, कलवारी के अंश अग्रहरि विजेता बने। बाबू अनमोल ने द्वितीय तथा हिमांशु ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर बालक वर्ग में श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, बस्ती के तनिष्क ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्री शिव मोहर नाथ पांडे जनता इंटर कॉलेज, नगर बाजार के हिमांशु उपविजेता रहे।
सीनियर बालिका वर्ग में आयोजक विद्यालय की प्रतिमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि काजल उपविजेता रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में कोमल ने प्रथम तथा चांदनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजयी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजक विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक धनंजय दुबे ने प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कन्हैया वर्मा, सुरेंद्र कुमार भारती, राजकुमार, डॉ. गरिमा वर्मा, राजित राम वर्मा, कंचन वर्मा, शांति देवी, नित्यानंद, विद्याधर, दिव्या एवं राजेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
इसी क्रम में श्री हंसराज लाल इंटर कॉलेज, गणेशपुर में जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में केवल आयोजक विद्यालय की टीम ही खेलने के लिए उपस्थित हुई अन्य टीमों के उपस्थित न होने के कारण आयोजक विद्यालय की टीम को वॉकओवर देते हुए विजेता घोषित किया गया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्रनाथ मिश्र ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुशील चौधरी, विवेक श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, दो दशक से चल रहा था विस्फोटक का कारोबार

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट ने...
उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, दो दशक से चल रहा था विस्फोटक का कारोबार

अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने चार दशक लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया...
मनोरंजन 
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, सस्पेंस बरकरार

पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण आज कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया, तो इसके दबाव...
कारोबार 
पश्चिम एशिया तनाव का बाजार पर असर, निवेशकों को लगी चपत

GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 7.8 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर...
कारोबार 
GDP के 7.8% आंकड़े पर बोले खंडेलवाल - भारत की नींव मजबूत

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, दो दशक से चल रहा था विस्फोटक का कारोबार

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट ने...
उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, दो दशक से चल रहा था विस्फोटक का कारोबार

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक  अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई