रांची: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
रांची। पुलिस ने लापुंग थाना क्षेत्र के रामाटोली जंगल के किनारे से मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ बरामद किया है।
महिला की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह महिला का शव पेड़ पर लटकता देखा।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर लापुंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि महिला के बारे में कोई जानकारी मिल सके।
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
