मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय लापता, घोष दंपति भी शामिल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। नेपाल और तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय पर्यटकों के लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया है।

लापता लोगों में पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर निवासी 62 वर्षीय मानस कुमार घोष और उनकी पत्नी दीपाली सरकार भी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मानस कुमार घोष और दीपाली सरकार कोलकाता से 32 सदस्यीय पर्यटक दल के साथ मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुए थे। इस यात्रा का संचालन भारतीय एजेंसी छोलो जाई ट्रैवल्स और नेपाल की सम्राट टूर एंड ट्रैवल्स के माध्यम से किया जा रहा था।

बताया गया है कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर इमिग्रेशन कार्यालय के पास बाढ़ आने से पहले सुबह करीब 7:45 बजे घोष दंपति को आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से दोनों का परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं हो सका है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद हल्दीपोखर में घोष दंपति के परिजनों और परिचितों के बीच चिंता का माहौल है। शिक्षक अरुण सरकार सहित परिवार के अन्य सदस्य लगातार दोनों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

फल-ड्राईफ्रूट दुकान से उठी आग की लपटें, लाखों का सामान राख ये खबर भी पढ़े : फल-ड्राईफ्रूट दुकान से उठी आग की लपटें, लाखों का सामान राख

परिजन उनकी स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं और प्रशासन से जल्द राहत एवं बचाव अभियान तेज करने की अपील कर रहे हैं।

बताया गया है कि 32 सदस्यीय पर्यटक दल में पूर्व मंत्री मुकुल राय की पुत्रवधू समेत कई अन्य लोग भी शामिल हैं। बाढ़ के कारण पर्यटकों से संपर्क टूटने के बाद उनके परिजनों में भी बेचैनी बढ़ गयी है।

परिजनों ने प्रशासन और यात्रा संचालित करने वाली संबंधित एजेंसियों से लापता सभी पर्यटकों का जल्द पता लगाने तथा सुरक्षित निकालने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

परिजनों ने मंगलवार को लोगों से अपील की है कि मानस कुमार घोष और दीपाली सरकार के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल मोबाइल नंबर +91 9051348866, +91 8486841390, +91 6295978168 और +91 8861158886 पर सूचना दें।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के वड्यूडा गांव में बारिश के बाद अचानक आए मलबे की चपेट में...
उत्तराखंड 
अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे

मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय लापता, घोष दंपति भी शामिल

पूर्वी सिंहभूम। नेपाल और तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय पर्यटकों...
झारखंड 
मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय लापता, घोष दंपति भी शामिल

रांची: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची। पुलिस ने लापुंग थाना क्षेत्र के रामाटोली जंगल के किनारे से मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ से...
झारखंड 
रांची: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

माजुली में ब्रह्मपुत्र नद में 108 फेरी कर्मचारी लापता, तलाश जारी

माजुली (असम)। असम के माजुली जिले में ब्रह्मपुत्र नद में मरीजों को ले जाने वाली 108 फेरी सेवा का एक...
राष्ट्रीय 
माजुली में ब्रह्मपुत्र नद में 108 फेरी कर्मचारी लापता, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

अंबेडकरनगर। आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने और यूजीसी के प्रस्तावित कानून का विरोध करने की मांग को...
उत्तर प्रदेश 
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ पुलिस कार्यालय में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

काठमांडू। नेपाल में आई बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से होकर बहने वाली गंडक नदी में शव मिलने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल