अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के वड्यूडा गांव में बारिश के बाद अचानक आए मलबे की चपेट में एक आवासीय मकान आ गया।
घटना देर रात की है बारिश के बीच मलवा घर में घुस गया और इस हादसे में घर के भीतर मौजूद एक महिला और दो बच्चों सहित तीन लोगों के मलबे में दबने की सूचना सामने आ रही है। समय बीतने के साथ ही उनके जीवित रहने की संभावना भी न्यून हो गई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन टीम, स्थानीय पुलिस बल और एसडीआरएफ के जवान भारी बारिश और दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी त्वरित सहायता प्रदान करने को कहा है, मौके पर तहसील प्रशासन की टीम भी पहुंच चुकी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
