टिहरी में डंपर-कार की भीषण टक्कर, भाई-बहन की मौत; दो घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई टिहरी। टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालागूंठी के पास सोमवार सुबह डंपर और कार की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से चारों सवार वाहन में फंस गए थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गैस कटर समेत रेस्क्यू उपकरणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला।

मुनिकीरेती थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे कार संख्या यूके-12-एफ-5035 ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे डंपर संख्या यूके-08सीए-4949 से मालागूंठी के पास उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ब्यासी चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाकर कार में फंसे एक पुरुष और तीन महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

थानाध्यक्ष के अनुसार उपचार के दौरान ऋषभ (22) और उनकी बहन रक्षा सेमवाल (24), दोनों निवासी डांग, श्रीनगर की मौत हो गई। सुहानी (20), निवासी कीर्तिनगर और ईशानी (20), निवासी श्रीनगर का एम्स में गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।

बताया गया है कि मृतक भाई-बहन के पिता सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। रक्षा सेमवाल कीर्तिनगर स्थित अस्पताल में लैब टेक्निशियन के पद पर कार्यरत थीं, जबकि ऋषभ सिंचाई विभाग में अवर अभियंता (जेई) के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार अभी मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मप्र: 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को 304.98 करोड़ रुपये से अधिक का अंतरण करेंगे...
मध्य प्रदेश 
मप्र: 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
धर्म-आध्यात्म  राज्य 
2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

चंपावत। उत्तराखंड में मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जनपद...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

अयोध्या। सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत प्रदेश के निर्माण कामगार परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सभी इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर