कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित मेले में कंपनियों ने लिया हिस्सा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता

कानपुर। छात्राओं एवं युवा अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के प्रत्यक्ष अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप करियर का मंच उपलब्ध कराना महाविद्यालय की प्राथमिकता है। रोजगार मेले जैसी गतिविधियों से विद्यार्थियों को रोजगार बाजार की जरूरतों को समझने और अपनी क्षमताओं के अनुसार अवसर हासिल करने में मदद मिलती है। यह बातें सोमवार को दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम ने कहीं।

दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में द गोल इंडिया के सहयोग आज एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की सचिव मेघना श्रीवास्तव, प्राचार्या प्रो. वंदना निगम, निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. सुगंधा तिवारी और प्लेसमेंट समिति की प्रभारी प्रो. क्षमा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित मेले में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एनकाउंटर, दो शूटर ढेर, 20 से ज्यादा गोलियां लगने की बात ये खबर भी पढ़े : अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एनकाउंटर, दो शूटर ढेर, 20 से ज्यादा गोलियां लगने की बात

रोजगार मेले में ब्लिंकिट, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, फोकसकोन एवं ऑप्टिव समेत चार प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हुईं। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों से संवाद किया तथा स्क्रीनिंग, चयन प्रक्रिया और भर्ती से जुड़े विभिन्न चरण पूरे किए।

मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया के बाद कुल 76 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इससे प्रतिभागियों को सीधे उद्योग जगत से जुड़ने और रोजगार के अवसर हासिल करने का मौका मिला।

आयोजन में प्लेसमेंट समिति की प्रभारी प्रो. क्षमा त्रिपाठी के साथ प्लेसमेंट सेल की सदस्य प्रो. शिखा पांडेय, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. अलका सिंह, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. हिना अफशां, डॉ. मृणालिनी, डॉ. अपर्णा, कविता विश्नोई और अपूर्वा बाजपेयी ने समन्वय में भूमिका निभाई। महाविद्यालय के कार्यालय की ओर से हिमांशु एवं मानसी ने आवश्यक प्रशासनिक एवं व्यवस्थागत सहयोग दिया।

महाविद्यालय प्रशासन ने रोजगार मेले को छात्राओं के रोजगार, कौशल विकास और करियर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। प्रशासन के अनुसार उद्योग-अकादमिक सहभागिता से विद्यार्थियों को रोजगार बाजार की आवश्यकताओं को समझने और अपनी क्षमता के अनुरूप अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलती है। महाविद्यालय भविष्य में भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसी गतिविधियों तथा प्रतिष्ठित उद्योग संस्थानों के साथ सहभागिता को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
धर्म-आध्यात्म  राज्य 
2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

चंपावत। उत्तराखंड में मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जनपद...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

जस्टिस अग्रवाल 5 सितंबर तक न्यायिक कार्य से रहेंगे अवकाश पर
राष्ट्रीय  राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

अयोध्या। सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत प्रदेश के निर्माण कामगार परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सभी इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर