त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप
अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरिंदम देब ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। नई लिस्ट में पिलाक यानी दक्षिण त्रिपुरा जिले की युवा इकाई के नए अध्यक्ष के तौर पर सुदीप गोप को नियुक्त किया गया है।पार्टी की ओर से जारी दो अलग-अलग लिस्ट में राज्य कमेटी और जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया गया है।
राज्य कमेटी की लिस्ट में 31 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसमें 5 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सदर ग्रामीण से बिरेश देबबर्मा, अर्बन से सरूज देब, उनाकोटी से जयदीप मालाकार, गोमती से प्रसेनजीत पॉल और सिपाहीजला दक्षिण से बॉबी बिस्वास।
महामंत्री के तौर पर अर्बन से अंकुश चक्रवर्ती और धलाई से प्रसेनजीत त्रिपुरा को जिम्मेदारी दी गई है।वहीं, सचिव पद पर 5 नाम हैं, जिनमें दक्षिण से साजन नाथ, सिपाहीजला उत्तर से शांता देबनाथ, अर्बन से सौरभ दत्ता, अर्बन से ही सम्राट रॉय और उत्तर जिले से जन्मजीत कानू के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा एडवोकेट निलांजन दास को कोषाध्यक्ष, मनी किशोर देब को कार्यालय सचिव, अमलन मुखर्जी को प्रवक्ता, एडवोकेट अनिर्बान लोध को लीगल सेल प्रभारी, रंजीत देब को सोशल मीडिया प्रभारी, बिकी दास को आईटी प्रभारी, सौरजीत दास को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
अन्य प्रकोष्ठों में दिवाकर आचार्जी को 1 बूथ 20 यूथ प्रभारी, दीप श्याम चौधरी को स्पोर्ट्स प्रभारी, सैकत चौधरी को कॉलेज आउटरीच प्रभारी, निर्मल देबनाथ को स्वच्छ भारत प्रभारी और एडवोकेट देबालिना चक्रवर्ती को ब्लड डोनेशन प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।सदस्य के तौर पर सूरजजीत साहा, नबीन देब, मौली दास, शुभा देब, अभिजीत रॉय, अनिंदिता डे और तनुश्री बानिक को शामिल किया गया है।
जिला अध्यक्षों की लिस्ट में 10 नामों का ऐलान किया गया है। इसमें अर्बन से रघुनाथ लोध, सदर ग्रामीण से सौरव कुमार दास, गोमती से शांतनु देबनाथ, सिपाहीजला दक्षिण से अरिंदम दास, सिपाहीजला उत्तर से सैकत साहा, खोवाई से बापी मजूमदार, धलाई से रसेल सिन्हा, उनाकोटी से प्रणब चौधरी, दक्षिण त्रिपुरा यानी साउथ पिलाक से सुदीप गोप और उत्तर त्रिपुरा से रोनी डे को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।यह आदेश प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, महामंत्री (संगठन) और प्रदेश मोर्चा प्रभारी को भी भेजा गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
