उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

चंपावत। उत्तराखंड में मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जनपद के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में मंगलवार (1 सितंबर, 2026) को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, इस आदेश से टनकपुर और बनबसा क्षेत्र को बाहर रखा गया है।

 जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनीष कुमार के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 31 अगस्त 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 1 सितंबर 2026 को चंपावत जनपद में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर ये खबर भी पढ़े : बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

मौसम विभाग ने चंपावत के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और जलभराव की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के समस्त शासकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए अवकाश रहेगा। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। यह आदेश केवल टनकपुर और बनबसा को छोड़कर पूरे जनपद में लागू होगा।

छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए प्रशासन ने ऑनलाइन शिक्षण जारी रखने के निर्देश दिए हैं। व्यापक छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इस दौरान शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा, ताकि बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी पढ़ाई भी प्रभावित न हो।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी चंपावत और जिला कार्यक्रम अधिकारी चंपावत को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
धर्म-आध्यात्म  राज्य 
2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

चंपावत। उत्तराखंड में मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जनपद...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

जस्टिस अग्रवाल 5 सितंबर तक न्यायिक कार्य से रहेंगे अवकाश पर
राष्ट्रीय  राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

अयोध्या। सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत प्रदेश के निर्माण कामगार परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सभी इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर