मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए मेडिकल टीमों की तैनाती

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सभी इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एवं आसपास के जनपदों में मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की सभी इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जनपद में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संपूर्ण जनपद में 36 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इन चौकियों पर चिकित्सा टीमों की तैनाती करते हुए उन्हें सतर्क एवं सक्रिय रखा गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अलका शुक्ला ने सोमवार को बताया कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कार्मिकों का पूर्वाभ्यास/मॉकड्रिल जिला प्रशासन के समन्वय से पूर्व में ही कराया जा चुका है। प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाई पर रैपिड रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। चिकित्सा टीमों के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक्स, जीवनरक्षक औषधियां, ओआरएस पैकेट, जिंक टैबलेट, क्लोरीन टैबलेट, ब्लीचिंग पाउडर, एएसवी, वैक्सीन एवं अन्य आवश्यक दवाएं संबंधित ब्लॉक इकाइयों को उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में एंटी स्नेक वेनम वायल, एंटी रेबीज वैक्सीन, ओआरएस पैकेट एवं अन्य आवश्यक औषधियां जिला चिकित्सालय तथा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया ये खबर भी पढ़े : 12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संभावित बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा सेवाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। संबंधित स्वास्थ्य इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा दल भेजते हुए जनसामान्य को समयबद्ध एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जलभराव अथवा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतें तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की स्थिति में निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अथवा तैनात चिकित्सा टीम से तत्काल संपर्क करें।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
धर्म-आध्यात्म  राज्य 
2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

चंपावत। उत्तराखंड में मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जनपद...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

जस्टिस अग्रवाल 5 सितंबर तक न्यायिक कार्य से रहेंगे अवकाश पर
राष्ट्रीय  राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

अयोध्या। सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत प्रदेश के निर्माण कामगार परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में...