शतरंज केवल एक खेल नहीं,बल्कि मस्तिष्क का व्यायाम:प्रो.शशि
— खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शतरंज कार्यशाला
लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, के स्पोर्ट्स क्लब की ओर से तीन दिवसीय चेस कार्यशाला का आयोजन किया गया। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया एवं फिट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यशाला में कोच के रूप में नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के रेफरी एवं कोच शरद शर्मा छात्राओं को शतरंज के नियमों, नई तकनीकों और प्रतियोगी रणनीतियों के बारे में प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि लखनऊ विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो. शशि कनौजिया रहीं। अपने उद्बोधन में कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि मस्तिष्क का व्यायाम है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किस प्रकार शतरंज धैर्य, एकाग्रता और दूरदर्शी सोच को विकसित करता है। उन्होंने कॉलेज के इस प्रयास की सराहना की और छात्राओं को नियमित रूप से खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में चल रही कुल 6 प्रतियोगिताओं - कैरम, शतरंज, पंजा कुश्ती, कबड्डी, मैराथन और रस्साकशी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
