मप्र: 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को 304.98 करोड़ रुपये से अधिक का अंतरण करेंगे मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले प्रदेश के एक लाख 22 हजार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि का अंतरण करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी सुनील वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को यह राशि कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित लैपटॉप क्रय के लिये राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है।

इसके अंतर्गत कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का संबल
प्रदेश सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत इस वर्ष प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

ओलंपिक विजेता मनु भाकर ने बाबा महाकाल की पूजा कर लिया आशीर्वाद ये खबर भी पढ़े : ओलंपिक विजेता मनु भाकर ने बाबा महाकाल की पूजा कर लिया आशीर्वाद

प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 25 हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। इस प्रकार विद्यार्थियों को कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की यह पहल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्य सामग्री, ई-लर्निंग और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अपनी शिक्षा को और बेहतर बना सकेंगे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अमेरिका के आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

वाशिंगटन। अमेरिका के सेना सचिव (आर्मी सेक्रेटरी) डैन ड्रिस्कॉल ने रक्षा सचिव (डिफेंस सेक्रेटरी) पीट हेगसेथ के साथ कथित तनाव...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका के आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

मप्र: 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को 304.98 करोड़ रुपये से अधिक का अंतरण करेंगे...
मध्य प्रदेश 
मप्र: 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
धर्म-आध्यात्म  राज्य 
2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

अयोध्या। सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत प्रदेश के निर्माण कामगार परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सभी इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर