अमेरिका के आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाशिंगटन। अमेरिका के सेना सचिव (आर्मी सेक्रेटरी) डैन ड्रिस्कॉल ने रक्षा सचिव (डिफेंस सेक्रेटरी) पीट हेगसेथ के साथ कथित तनाव और मतभेदों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया ।

डैन ड्रिस्कॉल ने लगभग 18 महीने तक पद पर रहने के बाद अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सौंपा। उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है। व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर इस्तीफे की कोई ठोस वजह नहीं बताई है।

अमेरिकी रक्षा विभाग और सेना से जुड़ी तकनीकी खबरों को कवर करने वाले समाचार पोर्टल डिफेंस स्कूप और ऑनलाइन समाचार पोर्टल एक्सिओस ने अपनी रिपोर्ट में इस घटनाक्रम की विस्तार से चर्चा की है।

चीन और भारत के बीच क्यों खास है ये हाई लेवल मीटिंग? ये खबर भी पढ़े : चीन और भारत के बीच क्यों खास है ये हाई लेवल मीटिंग?

डिफेंस स्कूप ने पुष्टि की है कि सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनके इस कदम के बारे में सबसे पहले सोमवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट दी थी।

एक सैन्य अधिकारी ने कहा, " सेना सचिव ने राष्ट्रपति से सेना की मौजूदा स्थिति के बारे में बात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया।" इस पर सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सेना की इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं है। फॉक्स न्यूज ने सोमवार शाम रिपोर्ट दी कि ट्रंप ने अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने बयान में कहा, " सेना सचिव ड्रिस्कॉल ने विभाग में राष्ट्रपति ट्रंप के 'अमेरिका को फिर से मजबूत बनाने' के एजेंडे को आगे बढ़ाने में बहुत प्रभावी भूमिका निभाई है।

उन्होंने ऐतिहासिक सैन्य अभियानों के दौरान बेहतरीन नेतृत्व प्रदान किया। रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत में मदद की। इससे अमेरिकी सेना पहले से कहीं ज्यादा शक्तिशाली हो गई है।"

ड्रिस्कॉल का इस्तीफा पीट हेगसेथ के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव की खबरों के बाद आया है। इस तनाव की वजह हेगसेथ का इस साल की शुरुआत में जनरल रैंडी जॉर्ज को आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ के पद से हटाना और अन्य वरिष्ठ कमांडरों को हटाना शामिल है।

अगर व्हाइट हाउस ड्रिस्कॉल का इस्तीफा स्वीकार कर लेता है तो इसका मतलब होगा कि ईरान युद्ध में फिर से शुरू हुई लड़ाई के बीच सेना बिना सीनेट-अनुमोदित नेता के रह जाएगी। इस युद्ध में अमेरिकी सेना तेहरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव में सबसे आगे रही है।

माइकल ओबाडल आर्मी के अंडर सेक्रेटरी हैं और अगर ड्रिस्कॉल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है, तो वे कार्यवाहक सचिव के तौर पर काम कर सकते हैं। ड्रिस्कॉल अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं।

वह 'ड्रोनबस्टर' हथियार को "बेहद घटिया" बता चुके हैं। ड्रिस्कॉल येल लॉ स्कूल से ग्रेजुएट हैं और उन्हें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का करीबी माना जाता है। उन्हें हेगसेथ के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर भी देखा जा चुका है।

ड्रिस्कॉल, अमेरिका के इतिहास में सबसे कम उम्र के सेना सचिव हैं। उन्हें 'ट्रम्प 2.0' का एक अहम कमांडर माना गया। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने की बातचीत में कूटनीतिक भूमिका निभाई।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हेगसेथ और ड्रिस्कॉल के बीच विवाद का एक कारण यह भी रहा कि हेगसेथ ने कथित तौर पर प्रमोशन की लिस्ट से चार अधिकारियों (दो अश्वेत पुरुषों और दो महिलाओं) का नाम हटा दिया था।

फरवरी में हेगसेथ ने ड्रिस्कॉल क वरिष्ठ सलाहकार कर्नल डेविड बटलर को हटाने के लिए दबाव डाला था। बटलर ट्रंप के विरोधी जनरल मार्क मिली के पूर्व प्रवक्ता रहे हैं। ड्रिस्कॉल ने बटलर को नौकरी से निकालने के लिए हेगसेथ के दबाव का विरोध किया था।

पेंटागन से इस बारे में टिप्पणी मांगी गई तो उन्होंने सेना से संपर्क करने को कहा। सेना ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। ड्रिस्कॉल ने भी टिप्पणी के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया।

ड्रिस्कॉल ने सेना के सालाना बजट और 10 लाख से ज्यादा एक्टिव ड्यूटी, नेशनल गार्ड और रिजर्व सैनिकों के साथ-साथ 3,30,000 से ज्यादा सिविलियन कर्मचारियों का नेतृत्व किया है। वह डेमोक्रेट्स की भी पसंद रहे हैं। नवंबर में ड्रिस्कॉल ने अमेरिका का शांति प्रस्ताव पेश करने के लिए यूक्रेन की यात्रा की।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल

अमेरिका के आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

वाशिंगटन। अमेरिका के सेना सचिव (आर्मी सेक्रेटरी) डैन ड्रिस्कॉल ने रक्षा सचिव (डिफेंस सेक्रेटरी) पीट हेगसेथ के साथ कथित तनाव...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका के आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

मप्र: 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को 304.98 करोड़ रुपये से अधिक का अंतरण करेंगे...
मध्य प्रदेश 
मप्र: 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
धर्म-आध्यात्म  राज्य 
2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

उत्तर प्रदेश

पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

अयोध्या। सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत प्रदेश के निर्माण कामगार परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल