शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी बनी हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत हुई थी।

बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में कमजोरी आ गई।

घरेलू सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में तेजी दर्ज ये खबर भी पढ़े : घरेलू सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में तेजी दर्ज

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.10 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 36.84 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 76,994.11 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 20 मिनट में ही यह सूचकांक 125 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 77,083.49 अंक के स्तर पर आ गया।

इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स ने लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से यह सूचकांक गिर कर 76,764.26 अंक के स्तर तक आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 79.93 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,877.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 2.85 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 24,077.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से कुछ देर में ही यह सूचकांक रिकवर कर हरे निशान में 24,082.60 अंक के स्तर तक आ गया।

हालांकि यह तेजी टिक नहीं सकी। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से निफ्टी दोबारा लाल निशान में गिर गया।

शेयरों की लगातार हो रही बिक्री के कारण यह सूचकांक सुबह 10 बजे के करीब गिर कर 24,009.50 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 34.30 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,046.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,962 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,310 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,652 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से अदानी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.53 प्रतिशत से लेकर 2.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर, इंटरग्लोब एवियेशन, नेस्ले और बजाज फिनसर्व के शेयर 3.52 प्रतिशत से लेकर 2.74 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 307.24 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,957.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 95.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,080.40 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के वड्यूडा गांव में बारिश के बाद अचानक आए मलबे की चपेट में...
उत्तराखंड 
अल्मोड़ा: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला-बच्चे दबे

मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय लापता, घोष दंपति भी शामिल

पूर्वी सिंहभूम। नेपाल और तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय पर्यटकों...
झारखंड 
मानसरोवर यात्रा पर गए 32 भारतीय लापता, घोष दंपति भी शामिल

रांची: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची। पुलिस ने लापुंग थाना क्षेत्र के रामाटोली जंगल के किनारे से मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ से...
झारखंड 
रांची: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

माजुली में ब्रह्मपुत्र नद में 108 फेरी कर्मचारी लापता, तलाश जारी

माजुली (असम)। असम के माजुली जिले में ब्रह्मपुत्र नद में मरीजों को ले जाने वाली 108 फेरी सेवा का एक...
राष्ट्रीय 
माजुली में ब्रह्मपुत्र नद में 108 फेरी कर्मचारी लापता, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

अंबेडकरनगर। आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने और यूजीसी के प्रस्तावित कानून का विरोध करने की मांग को...
उत्तर प्रदेश 
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ पुलिस कार्यालय में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

काठमांडू। नेपाल में आई बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से होकर बहने वाली गंडक नदी में शव मिलने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस से घिरा पटाखा कांड का आरोपित, मुठभेड़ में घायल