ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए।
हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण महंगाई बढ़ने की आशंका और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मॉनिटरी पॉलिसी को और सख्त किए जाने के संकेत की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए।
डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.70 प्रतिशत टूट कर 53,185.90 अंक के स्तर पर आ गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.33 प्रतिशत लुढ़क कर 7,686.14 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।
इसके अलावा नैस्डेक 0.12 प्रतिशत फिसल कर 26,370.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,243.56 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान दबाव का माहौल बना रहा। सीएसी इंडेक्स 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,334.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 311.88 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 26,258.11 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। लंदन स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से एफटीएसई इंडेक्स में पिछले सत्र के दौरान कोई हलचल नहीं हुई।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।
गिफ्ट निफ्टी 88 अंक यानी 0.36 प्रतिशत टूट कर 24,138 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.79 प्रतिशत फिसल कर 5,709.94 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 279.99 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,287 पॉइंट अंक के स्तर पर आ गया है।
दूसरी ओर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 720.30 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 46,848.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,579.94 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,348 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की सांकेतिक उछाल के साथ 6,821.75 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 3,987.56 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 1,595.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
