संगठित व जागरूक हिन्दू समाज ही राष्ट्रीय चुनौतियों का कर सकता है सामना : गजेंद्र

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। संगठित और जागरूक हिन्दू समाज ही सामाजिक एवं राष्ट्रीय चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकता है। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) समाज के बीच सेवा, सामाजिक कार्य और जागरूकता के माध्यम से लगातार कार्य कर रही है। हिन्दू जनसंख्या असंतुलन जैसे विषयों पर समाज को जागरूक करने के साथ संगठन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। यह बातें रविवार को विहिप के लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहीं।

विहिप के श्री गंगा नगर, कानपुर उत्तर के एनआरआई खंड में संगठन का 62वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय हिन्दू समाज के लोगों ने सहभागिता की।

फर्जी लेटरहेड-ईमेल से 35.72 लाख का साइबर फ्रॉड, तीन गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फर्जी लेटरहेड-ईमेल से 35.72 लाख का साइबर फ्रॉड, तीन गिरफ्तार

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र और विभागाध्यक्ष नरेश माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद आचार पद्धति संपन्न हुई। श्रीमती संगीता चौहान के नेतृत्व में सामूहिक वंदे मातरम् गायन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी प्रेम त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

मुख्य वक्ता गजेंद्र ने विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना की पृष्ठभूमि, संगठन की कार्यपद्धति और विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सेवा एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने संगठन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए हिन्दू जनसंख्या असंतुलन जैसे विषयों पर समाज को जागरूक किया और संगठित हिन्दू समाज की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. ईरा मिश्रा ने संगठन की आवश्यकता, समाज के प्रति दायित्व और राष्ट्र निर्माण में संगठित समाज की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के समापन पर प्रखंड अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी ने अतिथियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का आभार जताया। इसके बाद पूर्णता मंत्र और जयघोष के साथ समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष नरेश माहेश्वरी, विभाग संगठन मंत्री मनीष, जिला अध्यक्ष एसके गुप्ता, जिला मंत्री युवराज द्विवेदी, जिला सह मंत्री अनुराग श्रीवास्तव, नगर संयोजक अंकित गौड़, प्रखंड अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, प्रखंड उपाध्यक्ष अटल, प्रखंड मंत्री संतोष कुमार टंडन, विवेक, सतीश सहित विभिन्न दायित्वधारी कार्यकर्ता और एनआरआई खंड के निवासी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भोटेकोशी बाढ़ का स्कूलों पर कहर, 233 छात्र और 17 शिक्षक लापता

काठमांडू। भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से नेपाल के तीन जिलों में 16 विद्यालय क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 233 छात्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
भोटेकोशी बाढ़ का स्कूलों पर कहर, 233 छात्र और 17 शिक्षक लापता

अशोकनगर का कच्चा तेल अब हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर स्थित बैगाछी तेल कुएं से निकाला गया कच्चा खनिज तेल अब हल्दिया तेल...
पश्चिम बंगाल 
अशोकनगर का कच्चा तेल अब हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

कोलकाता। मानसून की सक्रियता के चलते आज पूरे पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

कश्मीरी गेट इलाके की घटना, नोएडा जाने के लिए बस में सवार हुई थी छात्रा
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

बांदा। करीब 12 वर्षों से बिछड़े अपने भाई को अचानक सामने पाकर परिवार की आंखें खुशी से भर आईं। वर्षों...
उत्तर प्रदेश 
12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

  उत्तर प्रदेश: कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास तड़के...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत