नेपाल बाढ़: शवों की पहचान और सुपुर्दगी के लिए भारतीय दूतावास का परामर्श

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के शवों की पहचान और सौंपने की प्रक्रिया के लिए जारी किया परामर्श

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • भारतीय दूतावास ने नेपाली नियमों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी

नई दिल्ली/काठमांडू। नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ के बाद जान गंवाने वाले विदेशी नागरिकों और भारतीय पीड़ितों के शवों की पहचान और उन्हें परिजनों को सौंपने की प्रक्रियाओं को लेकर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने एक विस्तृत परामर्श जारी किया है।

भारतीय दूतावास की विज्ञप्ति में नेपाली अधिकारियों द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी दी गई है। नेपाल सरकार के अनुसार विदेशी नागरिकों के शवों को सौंपने के लिए 9 चरणों का पालन अनिवार्य होगा। इनमें शव से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, शव की रिकॉर्ड की गई तस्वीरें और विवरण, पोस्टमार्टम जांच, मौत के कारण का सत्यापन तक की कार्यवाही नेपाली अधिकारियों द्वारा पूरी की जाएगी।

इफ़्तिख़ार गिलानी बने पीओके के 17वें प्रधानमंत्री, 30 वोट से जीते ये खबर भी पढ़े : इफ़्तिख़ार गिलानी बने पीओके के 17वें प्रधानमंत्री, 30 वोट से जीते

964e71166c0fa927dcb8fcb818c51ead_902485475

इसके अलावा अन्य पांच में औपचारिक रूप से पहचान स्थापित करना, फिंगरप्रिंट, डीएनए एवं फोरेंसिक नमूना संग्रह, मृतक का पासपोर्ट या आईडी सत्यापन, दूतावास व कांसुलर समन्वय पूरा करना और हैंडओवर रिलीज़ मेमो, रसीद पूरी करना, मृतक के परिजन को स्वयं करनी होगी।

यदि मृतक के रिश्तेदार नेपाल पुलिस की आधिकारिक पोर्टल  (udb.nepalpolice.gov.np)  पर उपलब्ध तस्वीरों और विवरणों के माध्यम से पहचान कर लेते हैं, तो भारतीय दूतावास शवों को परिजनों को सौंपने और उन्हें स्वदेश भेजने में स्थानीय प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय करेगा।

स्वास्थ्य संबंधी खतरों को ध्यान में रखते हुए नेपाल सरकार ने बड़ी संख्या में अज्ञात शवों को अस्थायी रूप से दफनाया है। ऐसे शवों और जिन मामलों में पहचान संभव नहीं हो पा रही है, वहां पहचान स्थापित करने के लिए निकटतम रिश्तेदारों के डीएनए मिलान की आवश्यकता होगी। मृतक के रिश्तेदार डीएनए प्रोफाइल dnacodis@nepalpolice.gov.np पर ईमेल कर सकते हैं या आवश्यक प्राथमिक जानकारी के साथ रक्त के नमूने नेपाली अधिकारियों को दे सकते हैं।

भारतीय दूतावास ने दूतावास से जल्द मदद पाने के लिए डीएनए प्रोफाइल की एक प्रति भेजने के लिए ईमेल आईडी eoikathmandufloodsupport@gmail.com जारी की है। इसके अलावा अधिक जानकारी नेपाल पुलिस की वेबसाइट nepalpolice.gov.np और उनके हेल्पलाइन नंबर +977 9841 6160 95 पर उपलब्ध है।

बाढ़ पीड़ितों के परिजनों की सहायता के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं जो 24 घंटे संचालित होगा। इनमें +977 985 131 6807, +977 970 910 7500 और +977 981 032 6117 शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अन्ना हजारे का बिगड़ा स्वास्थ्य, बॉम्बे अस्पताल में इलाज जारी

डिहाइड्रेशन और वायरल संक्रमण के चलते उनका उपचार जारी ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन से अन्ना हजारे को मिली देशव्यापी पहचान...
महाराष्ट्र 
अन्ना हजारे का बिगड़ा स्वास्थ्य, बॉम्बे अस्पताल में इलाज जारी

गंगा नदी के तेज बहाव ने लील लिया सदियों पुराना दुर्गा मंदिर

तेज कटाव के कारण पूरा मंदिर देखते ही देखते गंगा नदी में समाया भागलपुर। जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत राघोपुर...
बिहार 
गंगा नदी के तेज बहाव ने लील लिया सदियों पुराना दुर्गा मंदिर

नेपाल बाढ़: शवों की पहचान और सुपुर्दगी के लिए भारतीय दूतावास का परामर्श

भारतीय दूतावास ने नेपाली नियमों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी नई दिल्ली/काठमांडू। नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़: शवों की पहचान और सुपुर्दगी के लिए भारतीय दूतावास का परामर्श

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

मौसम विभाग ने 61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी की अपील...
उत्तर प्रदेश 
मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

उत्तर प्रदेश

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

मौसम विभाग ने 61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी की अपील...
उत्तर प्रदेश 
मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

अंबेडकरनगर। आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने और यूजीसी के प्रस्तावित कानून का विरोध करने की मांग को...
उत्तर प्रदेश 
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ पुलिस कार्यालय में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

काठमांडू। नेपाल में आई बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से होकर बहने वाली गंडक नदी में शव मिलने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी