अन्ना हजारे का बिगड़ा स्वास्थ्य, बॉम्बे अस्पताल में इलाज जारी

पिछले कुछ दिनों से अन्ना हजारे अस्वस्थ चल रहे थे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • डिहाइड्रेशन और वायरल संक्रमण के चलते उनका उपचार जारी
  • ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन से अन्ना हजारे को मिली देशव्यापी पहचान

मुंबई। वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के अतिदक्षता विभाग (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है और उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। अन्ना हजारे का इलाज प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. गौतम भंसाली और उनकी टीम की निगरानी में किया जा रहा है। डॉक्टरों द्वारा उनकी विभिन्न चिकित्सकीय जांचें की जा रही हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे के उपचार की दिशा तय की जाएगी।

नागपुर में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती ये खबर भी पढ़े : नागपुर में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

पिछले कुछ दिनों से अन्ना हजारे अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें तेज खांसी, बुखार, कमजोरी और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याएं हो रही थीं। स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने और कमजोरी बढ़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल मुंबई ले जाने का निर्णय लिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि कमजोरी के कारण उन्हें आईसीयू में विशेष निगरानी में रखा गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अन्ना हजारे की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि अन्ना हजारे की हालत फिलहाल स्थिर है। उनके अनुसार, डिहाइड्रेशन और वायरल संक्रमण के चलते उनका उपचार किया जा रहा है।

अन्ना हजारे देश के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। वर्ष 2011 में ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन के बाद उन्हें देशभर में व्यापक पहचान मिली। महाराष्ट्र के रालेगणसिद्धि गांव के विकास और उसे आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के लिए किए गए उनके कार्यों की भी व्यापक सराहना हुई थी।

हाल ही में ‘नीट’ पेपर लीक मामले के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों को भी अन्ना हजारे ने समर्थन दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की थी। अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। देशभर से लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अन्ना हजारे का बिगड़ा स्वास्थ्य, बॉम्बे अस्पताल में इलाज जारी

डिहाइड्रेशन और वायरल संक्रमण के चलते उनका उपचार जारी ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन से अन्ना हजारे को मिली देशव्यापी पहचान...
महाराष्ट्र 
अन्ना हजारे का बिगड़ा स्वास्थ्य, बॉम्बे अस्पताल में इलाज जारी

गंगा नदी के तेज बहाव ने लील लिया सदियों पुराना दुर्गा मंदिर

तेज कटाव के कारण पूरा मंदिर देखते ही देखते गंगा नदी में समाया भागलपुर। जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत राघोपुर...
बिहार 
गंगा नदी के तेज बहाव ने लील लिया सदियों पुराना दुर्गा मंदिर

नेपाल बाढ़: शवों की पहचान और सुपुर्दगी के लिए भारतीय दूतावास का परामर्श

भारतीय दूतावास ने नेपाली नियमों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी नई दिल्ली/काठमांडू। नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़: शवों की पहचान और सुपुर्दगी के लिए भारतीय दूतावास का परामर्श

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

मौसम विभाग ने 61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी की अपील...
उत्तर प्रदेश 
मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
 सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

उत्तर प्रदेश

मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

मौसम विभाग ने 61 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी की अपील...
उत्तर प्रदेश 
मौसम अलर्ट: यूपी में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के आसार

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

अंबेडकरनगर। आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने और यूजीसी के प्रस्तावित कानून का विरोध करने की मांग को...
उत्तर प्रदेश 
आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर गरजा सवर्ण समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ पुलिस कार्यालय में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी

काठमांडू। नेपाल में आई बाढ़ के कारण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से होकर बहने वाली गंडक नदी में शव मिलने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: गंडक नदी से बरामद 13 शव नेपाल को सौंपने की तैयारी