दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

पोस्टमार्टम हाउस और पंसौर गांव पहुंचे अधिकारी, बोले—हमें अपना भाई समझें, किसी भी परेशानी पर तत्काल बताएं; मृतकों के स्वजन को आठ लाख और घायलों को एक लाख रुपये की सहायता

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260901-WA0252कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने पोस्टमार्टम हाउस तथा ग्राम पंसौर पहुंचकर हादसे में दिवंगत हुए लोगों के स्वजन से मुलाकात की। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

डीएम और एसपी ने परिजनों से बेहद आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह परिवारों के लिए बेहद कठिन समय है। प्रशासन इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने परिजनों से कहा कि वे उन्हें अपना भाई समझें और किसी भी तरह की समस्या या जरूरत होने पर तत्काल अवगत कराएं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और शासन की ओर से मिलने वाली सहायता समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने सराहा जीबीयू की छात्राओं का वैज्ञानिक हुनर ये खबर भी पढ़े : ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने सराहा जीबीयू की छात्राओं का वैज्ञानिक हुनर

मृतकों के स्वजन को आठ लाख, घायलों को एक लाख की मदद

जिला प्रशासन के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं दैवी आपदा मद के अंतर्गत कुल आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं प्रत्येक घायल को एक लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। इसके अलावा पात्र प्रभावित परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि हादसे से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के साथ भविष्य में भी सहारा मिल सके।

दोषियों पर कार्रवाई, छह अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी जारी है। पुलिस ने छह अभियुक्तों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में आरोपितों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद प्रशासन की प्राथमिकता जहां घायलों को बेहतर उपचार और पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना है, वहीं घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित करना भी है। अधिकारियों की परिजनों से मुलाकात ने यह संदेश दिया कि त्रासदी की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

नगर निकाय चुनाव से पहले बढ़े वार्ड, सिलीगुड़ी में कुल 63 वार्ड

नगर निगम अधिनियम, 2006 के तहत लिया फैसला  सिलीगुड़ी। आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने सिलीगुड़ी...
पश्चिम बंगाल 
नगर निकाय चुनाव से पहले बढ़े वार्ड, सिलीगुड़ी में कुल 63 वार्ड

भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

पश्चिम बर्दवान। शिल्पांचल के लिए गर्व और खुशी की खबर है। दुर्गापुर के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिप्राय विश्वास का चयन...
पश्चिम बंगाल 
भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पणजी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6-ई 2102 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद...
राष्ट्रीय 
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

उत्तर प्रदेश

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल