‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने सराहा जीबीयू की छात्राओं का वैज्ञानिक हुनर

मिशन शक्तिसैट की उपलब्धियों का किया जिक्र

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

108 देशों की करीब 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट तकनीक सीखने का अवसर, चंद्रमा की कक्षा में सैटेलाइट भेजने की तैयारी

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 137वें संस्करण में जीबीयू में चल रहे मिशन शक्तिसैट कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए छात्राओं की वैज्ञानिक उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों की शक्ति की उड़ान अब धरती तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष तक पहुंच रही है। मिशन शक्तिसैट के माध्यम से 108 देशों की करीब 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट तकनीक और नवाचार सीखने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि इनमें से अनेक छात्राएं आने वाले समय में साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगी।’ छात्राओं की भागीदारी से तैयार सैटेलाइट को चंद्रमा की कक्षा में भेजने की तैयारी करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि मिशन से जुड़ने वाली अनेक छात्राएं आने वाले समय में विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाएंगी।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) मिशन शक्तिसैट के तहत रविवार को रॉकेट उड़ने का विशेष प्रदर्शन किया गया। विश्वविद्यालय के फुटबॉल स्टेडियम में चार टीमों ने रॉकेट के प्रक्षेपण का प्रदर्शन किया। जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप ने बताया कि रॉकेट लांचिंग प्रदर्शन में थ्रस्ट टेक, सिनोडिक, रमन रिसर्च और बास टेक्नोलॉजीज की टीमों ने भाग लिया। चारों टीमों ने अपने-अपने रॉकेट के प्रक्षेपण की प्रक्रिया और तकनीकी क्षमताओं का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।

मथुरा में सड़क हादसे में नगला दुर्जिया के युवक की मौत ये खबर भी पढ़े : मथुरा में सड़क हादसे में नगला दुर्जिया के युवक की मौत

प्रो. राणा प्रताप ने कहा कि रॉकेट लॉन्चिंग का प्रदर्शन विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और अत्याधुनिक तकनीक को समझने का अवसर प्रदान करता है। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को मजबूत करते हैं। इन स्पेस के निदेशक डॉ. विनोद कुमार एवं स्पेस किड्ज इंडिया की संस्थापक डॉ. श्रीमथी केसन भी इस मौके पर मौजूद रहे। वहीं, रॉकेट के उड़ान भरते ही स्टेडियम में मौजूद सैकड़ों छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों ने तालियों से टीमों का उत्साह बढ़ाया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भोटेकोशी बाढ़ का स्कूलों पर कहर, 233 छात्र और 17 शिक्षक लापता

काठमांडू। भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से नेपाल के तीन जिलों में 16 विद्यालय क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 233 छात्र...
अंतर्राष्ट्रीय 
भोटेकोशी बाढ़ का स्कूलों पर कहर, 233 छात्र और 17 शिक्षक लापता

अशोकनगर का कच्चा तेल अब हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर स्थित बैगाछी तेल कुएं से निकाला गया कच्चा खनिज तेल अब हल्दिया तेल...
पश्चिम बंगाल 
अशोकनगर का कच्चा तेल अब हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

कोलकाता। मानसून की सक्रियता के चलते आज पूरे पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

कश्मीरी गेट इलाके की घटना, नोएडा जाने के लिए बस में सवार हुई थी छात्रा
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

बांदा। करीब 12 वर्षों से बिछड़े अपने भाई को अचानक सामने पाकर परिवार की आंखें खुशी से भर आईं। वर्षों...
उत्तर प्रदेश 
12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

  उत्तर प्रदेश: कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास तड़के...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत