यूपी में बारिश को लेकर सीएम योगी सख्त, अफसरों को फील्ड में जाने के निर्देश

यूपी में लगातार बारिश से जनहानि, पशु हानि व आर्थिक हानि का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सीएम का निर्देश, जलभराव से जनमानस को कोई समस्या न होने पाए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हाे रही बारिश से होने वाली जनहानि, पशु हानि व आर्थिक हानि का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड पर निकलने के दिए निर्देश दिए हैं। साथ ही खराब मौसम में लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जलभराव से जनमानस को कोई समस्या न होने पाए। अति वर्षा, आकाशीय बिजली से हुई जन हानि, पशु हानि व आर्थिक हानि का आंकलन कर दो से चार घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी फील्ड में निकलें। मौके पर जाकर स्थिति का आंकलन कर बचाव कार्य कराएं। प्रभावित परिवारों से अधिकारी संवाद बना कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने सराहा जीबीयू की छात्राओं का वैज्ञानिक हुनर ये खबर भी पढ़े : ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने सराहा जीबीयू की छात्राओं का वैज्ञानिक हुनर

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों से की अपील की है कि खराब मौसम में आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अतिवृष्टि के समय नदियों व जलाशयों में स्नान करते हुए विशेष सावधानियां बरतें।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। कुछ जिलों में ताे सोमवार से ही बारिश हो रही है। आज मौसम विभाग ने आंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, लखनऊ, बरेली, गोंडा समेत 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

घर से भंडारे के लिए निकला युवक, पेड़ पर लटका मिला शव

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्राम देहरा में मंगलवार सुबह 26 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर...
मध्य प्रदेश 
घर से भंडारे के लिए निकला युवक, पेड़ पर लटका मिला शव

यूपी में बारिश को लेकर सीएम योगी सख्त, अफसरों को फील्ड में जाने के निर्देश

सीएम का निर्देश, जलभराव से जनमानस को कोई समस्या न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हाे रही बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश को लेकर सीएम योगी सख्त, अफसरों को फील्ड में जाने के निर्देश

अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

अंबेडकरनगर। थाना अलीगंज क्षेत्र में 30/31 अगस्त की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने करीब 30 घंटे में...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

मंत्री की सख्ती का दिखा असर, मधेपुरा अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज

मरीजों को मिलने लगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मधेपुरा। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के एक्शन के बाद मधेपुरा के मॉडल अस्पताल...
बिहार 
मंत्री की सख्ती का दिखा असर, मधेपुरा अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव एवं मोहम्मदपुर में अवैध पटाखा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तर प्रदेश

यूपी में बारिश को लेकर सीएम योगी सख्त, अफसरों को फील्ड में जाने के निर्देश

सीएम का निर्देश, जलभराव से जनमानस को कोई समस्या न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हाे रही बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश को लेकर सीएम योगी सख्त, अफसरों को फील्ड में जाने के निर्देश

अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

अंबेडकरनगर। थाना अलीगंज क्षेत्र में 30/31 अगस्त की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने करीब 30 घंटे में...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव एवं मोहम्मदपुर में अवैध पटाखा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस