वार्ड की सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा पार्षद का नगर निगम में धरना

सफाई व्यवस्था को लेकर कार्यदाई संस्था पर लगाए आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बिना पार्षद की सहमति के सौंपने का आरोप  

लखनऊ। सोमवार महानगर वार्ड के भाजपा पार्षद हरिश्चंद्र लोधी नगर निगम मुख्यालय में धरने पर बैठ गए। उन्होंने फर्श पर बैठकर विरोध जताया। उनका आरोप है कि उनकी सहमति के बिना वार्ड की सफाई व्यवस्था लखनऊ स्वच्छता अभियान कंपनी को सौंप दी गई। कंपनी के जिम्मेदारी संभालने के बाद वार्ड में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है।

पार्षद ने कहा कि वार्ड में तैनात सफाई कर्मचारियों को जून से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के साथ सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार से वार्ड की सफाई पहले की तरह नगर निगम के जरिए कराने की मांग की। पार्षद ने नगर आयुक्त को पत्र देकर एलएसए कंपनी को वार्ड में काम करने के लिए दी गई सहमति वापस लेने की मांग की। 

ये खबर भी पढ़े : डीसीपी पश्चिम सहित यूपी के 10 आईपीएस सेवानिवृत्त हुए 

उनका आरोप है कि कंपनी न तो समय पर घर-घर से कूड़ा उठा रही है और न ही कूड़ा डलाने वाली जगह की सफाई कर रही है। सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर आयुक्त ने पार्षद को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। 

पार्षद ने बताया कि वह मंगलवार को फिर नगर आयुक्त से मुलाकात करेंगे। एलएसए के कामकाज को लेकर शहर के कई अन्य वार्डों से भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। हुसैनगंज, हजरतगंज, इंदिरानगर, जानकीपुरम और जानकीपुरम विस्तार समेत कई इलाकों में सफाई और कूड़ा उठान को लेकर नाराजगी जताई गई है। जानकीपुरम विस्तार में कूड़ा न उठने के विरोध में स्थानीय लोग प्रदर्शन भी कर चुके हैं। पिछली नगर निगम सदन की बैठक में भी पार्षदों ने एलएसए के कामकाज पर सवाल उठाए थे। पार्षदों ने कंपनी पर सफाई व्यवस्था ठीक से नहीं संभालने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की थी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ अनिल राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया...
सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल राय, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

कुशीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तबाही का असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी दिखाई दे रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
नेपाल से बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में अब तक 13 शव बरामद

1090 से सीएम आवास की ओर युवती के साथ जा रहे बाइक सवार युवक के साथ अभद्रता 

-पीड़ित ने गौतमपल्ली थाने में की शिकायत   
राज्य  उत्तर प्रदेश 
1090 से सीएम आवास की ओर युवती के साथ जा रहे बाइक सवार युवक के साथ अभद्रता 

राहुल पर एफआईआर कानून के दुरूपयोग की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारी

लालगंज प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल...
उत्तर प्रदेश 
राहुल पर एफआईआर कानून के दुरूपयोग की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारी

यूपी के कौशांबी पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से 11 लोगों की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के पड़ोसी जिले कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार को पटाखा फैक्टरी में हुए...