घर से भंडारे के लिए निकला युवक, पेड़ पर लटका मिला शव
मध्य प्रदेश के राजगढ़ का मामला
राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्राम देहरा में मंगलवार सुबह 26 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर खांकरा के पेड़ पर लटका मिला। युवक सोमवार शाम गांव रसबरी में आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए घर से निकला था,लेकिन वह घर नही लौटा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम देहरा निवासी राजाराम (26) पुत्र गंगाराम तंवर ने खांकरा के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक राजाराम विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह खेती- किसानी कर परिवार का पालन- पोषण करता था। सोमवार शाम वह रसबरी गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी दौरान मंगलवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव मिला।
ये खबर भी पढ़े : इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों के फूड लाइसेंस निलंबितसूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से षव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
