जौनपुर में तीन दिन से हल्की बारिश, गोमती नदी का जलस्तर 13 फीट ऊपर

जौनपुर में रुक-रुककर हो रही बारिश ने उमस से दिलाई राहत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • कई इलाकों में जलभराव की स्थिति

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जहां लोगों को उमस से राहत मिली है ताे वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। आपदा विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिले में 38.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तक रुक-रुककर हुई बारिश के कारण प्रमुख सड़कों, गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया।

मियांपुर पुलिस चौकी, कलेक्ट्रेट गेट और रुहट्टा क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कालीकुत्ती, रुहट्टा, ईशापुर, एलआईसी कार्यालय के पीछे की गली और चांदमारी के पीछे की गली में भी जलभराव से यातायात प्रभावित रहा। रुहट्टा और तारापुर कॉलोनी में नालियों का मलबा सड़कों पर फैलने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है।

भाजपा के युवा संवाद में गूंजा संगठन मजबूती का संदेश ये खबर भी पढ़े : भाजपा के युवा संवाद में गूंजा संगठन मजबूती का संदेश

4a46a39c7d3458889d0b4f4671c95ee0_904111284

आपदा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में इस वर्ष अब तक सामान्य रूप से 972.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक सिर्फ 161.99 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। इस तरह सामान्य वर्षा की तुलना में करीब 83.3 फीसदी कम बारिश हुई है। लगातार बारिश के चलते गोमती नदी का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

वर्तमान में नदी का जलस्तर करीब 13 फीट पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 24 फीट है। जलस्तर बढ़ने से गोमतेश्वर महादेव मंदिर और गोपी घाट की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। वहीं हनुमान घाट के चबूतरे तक भी पानी पहुंच गया है। यदि नदी का जलस्तर 15 फीट तक पहुंचता है तो बलुआघाट, चकप्यार अली, रामघाट और मियांपुर घाट के आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जयन्ती पर याद किये गये चित्रलेखा के रचनाकर

बस्ती - साहित्यिक संस्था अदबी संगम द्वारा उपन्यास सम्राट बाबू भगवती चरण वर्मा के जयन्ती अवसर पर प्रेस क्लब सभागार...
उत्तर प्रदेश 
जयन्ती पर याद किये गये चित्रलेखा के रचनाकर

उद्यमियों की इकाईयों की स्थापना एवं निवेश तथा स्वरोजगार में आ रही समस्याओं का कराये समाधान

बस्ती - मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
उद्यमियों की इकाईयों की स्थापना एवं निवेश तथा स्वरोजगार में आ रही समस्याओं का कराये समाधान

जौनपुर में तीन दिन से हल्की बारिश, गोमती नदी का जलस्तर 13 फीट ऊपर

कई इलाकों में जलभराव की स्थिति जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में तीन दिन से हल्की बारिश, गोमती नदी का जलस्तर 13 फीट ऊपर

NEET प्रदर्शनकारी छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली समेत पांच राज्यों में FIR रद्द करने का आदेश

नई दिल्ली। नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर दर्ज एफआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट...
राष्ट्रीय  राज्य 
NEET प्रदर्शनकारी छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली समेत पांच राज्यों में FIR रद्द करने का आदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

बस्ती - जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में दिनांक 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद...